{"_id":"65109da23a0f5bd9710d1447","slug":"ain-followers-worshiped-the-religion-of-restraint-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-316386-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जैन धर्मावलंबियों ने की संयम धर्म की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जैन धर्मावलंबियों ने की संयम धर्म की पूजा
विज्ञापन
गोरखपुर। जैन धर्मावलंबियों ने रविवार को दशलक्षण पर्व के अंतर्गत संयम धर्म की पूजा की। श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर आर्यनगर में आयोजित पूजा समारोह में पांचों बेदियों पर भगवान का अभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मंगल कामना की। दिन में तीन बजे धूप जलाकर सुगंध दशमी मनाई गई।
मंदिर समिति के अध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने कहा कि इंद्रियों पर संयम रखना ही संयम धर्म है। इसके पालन के लिए मन, वचन, शरीर को नियंत्रण में रखना जरूरी होता है। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र जैन, सक्षम, सुशील, बंटी, सुमित, अमित, शलभ आदि मौजूद रहे। संवाद