फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS organizes student fair on Oral Cancer Awareness

Gorakhpur News: लघु फिल्मों व नाटक से दिखाया कैंसर से जूझ रहे मरीज के परिवारों का दंश

Fri, 08 May 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 08 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
AIIMS organizes student fair on Oral Cancer Awareness
गोरखपुर। एम्स के ईएनटी विभाग एवं एमबीबीएस-2024 बैच की तरफ से बृहस्पतिवार को ओरल कैंसर जागरूकता विषयक छात्र मेला का आयोजन किया गया। लघु फिल्मों, नाटक और कहानी-कथन जैसी प्रस्तुतियों के माध्यम से कैंसर से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों के संघर्ष को भावनात्मक रूप से दर्शाया गया।
विज्ञापन

उद्घाटन डीएसडब्ल्यू प्रो. शिखा सेठ, डीन परीक्षा प्रो. मनोज सौरभ व चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अजय भारती ने किया। एमएमएमयूटी के डॉ. रितेश मौर्य ने ओरल कैंसर में एआई की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एआई तकनीक प्रारंभिक निदान को अधिक सटीक बना रही है। छात्रों के बीच तंबाकू निषेध नीतियों एवं विज्ञापन नियंत्रण पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसके अलावा आंकोलॉजी विषय पर क्विज का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रो. सुबोध पांडेय, प्रो. विवेक मिश्र, डॉ. मनोज, डॉ. चेतन साहनी, डॉ. आशीष अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed