फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AI will count the number of tourists visiting Gorakhnath Temple

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर आने वाले पर्यटकों की एआई करेगा गणना

Thu, 01 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
AI will count the number of tourists visiting Gorakhnath Temple

विज्ञापन
- आपात स्थिति में भी करेगा अलर्ट, पर्यटन विभाग की ओर से धार्मिक स्थलों व पर्यटन स्थलों पर होगी सुविधा
-लगेगा कैमरा आधारित फुटफाल काउंटिंग सिस्टम, पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजकर हो रही तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर सहित जिले के सभी पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की गणना एआई से की जाएगी। इससे पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा पुख्ता करने को लेकर मदद मिलेगी। साथ ही यह आपात स्थिति में भी अलर्ट करेगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर पर्यटन विभाग की ओर से भेज दिया गया है। जल्द ही इसे अमली जामा पहनाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि इसके लिए कैमरा आधारित फुटफॉल काउंटिंस सिस्टम लगाया जाएगा। यह पर्यटकों की गतिविधियों को को रिकार्ड का डेटा स्टोर कर जानकारी देगा। इससे पर्यटन की नीति को बढ़ावा मिलेगा। बताया जा रहा है कि इसको लगाने के लिए कुछ माह पहले पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की ओर से वर्चुअल बैठक में आदेश दिए गए थे। इसके बाद इसको अमली जामा पहनाने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इसके लिए एजेंसी का चयन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कैमरे में एआई आधारित चेहरा रीड करने का सिस्टम, आपातकालीन अलर्ट व फुटफाल गणना सिस्टम भी रहेगा। इसे भीड़ प्रबंधन के लिए भी प्रयोग किया जा सकेगा। इसे विभिन्न धार्मिक स्थलों व पर्यटन केंद्रों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

--
कोट
जिले में आने वाले पर्यटकों की गणना से उनकी सुरक्षा व सुविधा पुख्ता हो सकेगी। साथ ही इससे पर्यटन केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन के लिए भी प्रयोग किया जा सकेगा। गोरखनाथ मंदिर में भी इसे लगाया जाएगा। प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र प्रसाद यादव, उप निदेशक, पर्यटन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed