फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Agneepath Scheme Protest news Opposition to Agneepath Scheme continues in Gorakhpur

Agneepath Scheme Protest: गोरखपुर में अग्निपथ योजना का विरोध जारी, छात्रों ने पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर किया तोड़फोड़

Fri, 17 Jun 2022 04:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Jun 2022 04:36 PM IST
सार

गोरखपुर जिले के पीपीगंज में शुक्रवार को रेलवे परिसर में खड़ी कैंपिंग कोच और स्टेशन पर छात्रों ने तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल तैनात हो गई। मौके से सभी छात्र फरार होकर भगवानपुर की तरफ निकल गए।

विज्ञापन
Agneepath Scheme Protest news Opposition to Agneepath Scheme continues in Gorakhpur
अग्निपथ योजना के विरोध में पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने तोड़फोड़ किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं का विरोध अग्निपथ योजना के खिलाफ बढ़ता ही जा रहा है। गोरखपुर जिले के पीपीगंज में शुक्रवार को रेलवे परिसर में खड़ी कैंपिंग कोच और स्टेशन पर छात्रों ने तोड़फोड़ की। इसके बाद उन्होंने एक रोडवेज बस में भी तोड़फोड़ किया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल तैनात हो गई। मौके से सभी छात्र फरार होकर भगवानपुर की तरफ निकल गए। मौके पर पीपीगंज पुलिस और चिलुआताल पुलिस प्रशासन मौजूद है।

विज्ञापन


बता दें कि सेना में अग्निपथ योजना के खिलाफ बृहस्पतिवार को युवाओं ने जुलूस निकालकर जैतपुर चौराहे पर प्रदर्शन किया था। बताते चले कि रोजगार रथ के तहत सरकार ने सेना में भर्ती करने की योजना बनाई। जिसमें छह माह की ट्रेनिंग तथा साढ़े तीन साल की नौकरी के विरोध में खजनी से गोरखपुर जाते समय सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। जैतपुर चौराहे को जाम कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची गीडा पुलिस ने आग बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक दिन पहले भी किया था विरोध

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने बृहस्पतिवार को सड़कों पर उतरकर सरकार की अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की। साथ ही कालेसर जीरो प्वाइंट पर जाम लगाकर विरोध दर्ज कराया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। बाद में अफसरों के समझाने पर युवा शांत हुए। प्रदर्शनकारी चार साल की नियुक्ति पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

 जानकारी से मुताबिक, खजनी क्षेत्र से युवाओं की टोली जुलूस की शक्ल में निकली। युवा सेना भर्ती की नई व्यवस्था का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि अग्निपथ योजना और अग्निवीरों की भर्ती के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं का कहना था कि सेना में चार साल की नियुक्ति का औचित्य समझ से परे है। चार साल बाद युवा क्या करेंगे?

नाराज युवाओं ने सहजनवां क्षेत्र के कालेसर जीरो प्वाइंट पर जाम लगाया। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। प्रदर्शन और जाम की सूचना पर एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। सबने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लिया, युवाओं को समझाकर वापस किया। कुछ देर बाद जाम खुल गया। नाराज युवाओं का कहना था कि तीन साल से सेना में भर्ती नहीं हो रही थी। अब चार साल की नौकरी वाली योजना पेश कर दी, ये युवाओं के साथ धोखा है। सेना में जाने का सपना हर किसी का होता है। चयन के बाद कम समय की नौकरी हतोत्साहित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed