फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After Holi, CM Yogi will lay the foundation stone of three projects, Municipal Corporation started preparation

बदल रहा गोरखपुर: होली बाद शहर को मिलेगी 3 सौगात, CM योगी करेंगे लोकार्पण- मिलेंगी परियोजनाओं की सौगात

Mon, 10 Mar 2025 11:40 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 10 Mar 2025 11:40 AM IST
सार

नगर निगम क्षेत्र में एबीसी सेंटर, सीनियर सिटीजन सेंटर और गार्बेज स्टेशन बनकर तैयार है। नगर निगम की तरफ से सीएम योगी से उसका लोकार्पण कराने की तैयारी है।

विज्ञापन
After Holi, CM Yogi will lay the foundation stone of three projects, Municipal Corporation started preparation
नगर निगम भवन - फोटो : स्त्रोत- एक्स

विस्तार

शहरवासियों को होली के बाद तीन बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर, एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर और गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन बनकर तैयार है। सीएम योगी जल्द इनका लोकार्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन


राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत गोरखपुर क्लब के सामने गोरखपुर नगर निगम का अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित नगरीय सेवा केंद्र बन कर तैयार हो गया है। यहां 2.49 करोड़ से सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का निर्माण किया गया है। यहां वरिष्ठ नागरिकों को दिनभर के लिए सुरक्षित, स्वस्थ और सामाजिक माहौल मिलेगा।
विज्ञापन


सेंटर बुजुर्गों को विधिक सलाह, मनोरंजन, योग, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य गतिविधियों के लिए उपलब्ध होगी, ताकि वे अकेलापन महसूस न करें और सक्रिय रह सकें। 20 दिसंबर 2023 में इसका निर्माण शुरू हुआ था, जो अब पूरा हो गया है। पास में ही जोनल कार्यालय तीन बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां इस जोन के तहत आने वाले वार्डों के नागरिकों के जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, सड़क, पेजयल, सीवर, संपत्तिकर संबंधी समस्याओं का समाधान, नगर निगम की सभी सुविधाओं, योजनाओं की जानकारी प्रशिक्षित कर्मचारियों के जरिये उपलब्ध कराई जाएगी। यहां निगम के कार्यों की सूचना और सुविधा की जानकारी देने वाला काउंटर भी होगा।

एबीसी सेंटर भी तैयार
गुलरिहा के अमवा में करीब 2.55 करोड़ रुपये की लागत से एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी) बनाया गया है। यह बनकर तैयार भी हो चुका है। संचालन की जिम्मेदारी चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी फॉर ह्यूमन काइंड एंड एनिमल को मिली है। यहां प्रतिदिन 41 कुत्तों की नसबंदी की योजना है।

साथ ही यहां 30 कुत्ते रखे जाएंगे। इनके बेहतर ढंग से संचालन के लिए पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. रॉबिन चंद्रा शनिवार लखनऊ गाजियाबाद में एबीसी सेंटर की कार्यप्रणाली को समझने गए हैं।

गारबेज ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण पूरा
चरगांवा में बने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस स्टेशन के शुरू हो जाने के बाद शहर के सभी वार्डों का कूड़ा घरों से एकत्रित कर कूड़ा पड़ाव घर पर न ले जाकर सीधे गारबेज स्टेशन पर ले जाया जाएगा। वर्तमान में लालडिग्गी पार्क क्षेत्र स्थित बसंतपुर में गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन संचालित हो रहा है।

यहां शहर के करीब 30 वार्डों का कूड़ा पहुंचता है। वहां उसे तौलने के बाद कंप्रेस मशीन की मदद से 15-15 टन के कैप्सूल के रूप में तैयार किया जाता है। फिर ट्रामल प्लांट में कूड़े का निस्तारण किया जाता है।


गोरखपुर क्लब के सामने नगरीय सेवा केंद्र, गुलरिहा में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर और चरगांवा में गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन बनकर तैयार है। जल्द ही सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों इनका लोकार्पण कराया जाएगा: गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed