फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After his mobile was stolen, the young man himself started searching for the thief.

Gorakhpur News: सीसीटीवी कैमरे में दिखे संदिग्ध को मॉल में देखा तो दोस्त की मदद से पकड़ा

Thu, 08 Oct 2026 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
After his mobile was stolen, the young man himself started searching for the thief.
गोरखपुर। मोबाइल चोरी होने के बाद पुलिस की कार्रवाई का इंतजार करने के बजाय युवक ने खुद ही चोर की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखे संदिग्ध युवक को मंगलवार को मोहद्दीपुर स्थित स्मार्ट बाजार में देखते ही उसने दोस्त की मदद से पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से चोरी हुआ मोबाइल बरामद हो गया। इसके बाद युवक ने आरोपी को कैंट पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शाहपुर के सेमरा नंबर दो निवासी राहुल यादव 17 सितंबर को ओरियन मॉल में खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया। जानकारी होने पर राहुल ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कराई। फुटेज में एक युवक हाथ में हेलमेट लेकर उनके पास खड़ा दिखाई दिया। राहुल को शक हुआ कि मोबाइल उसी युवक ने चोरी किया है। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी और फुटेज में दिखे युवक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

मंगलवार को राहुल मोहद्दीपुर स्थित स्मार्ट बाजार में सामान खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर फुटेज में दिखे युवक पर पड़ गई। राहुल ने दोस्त की मदद से उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास राहुल का चोरी हुआ मोबाइल बरामद हो गया। इसके बाद राहुल आरोपी को कैंट थाने ले गए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान बेलीपार के ककराखोर निवासी यादवेंद्र सिंह के रूप में हुई। मोबाइल बरामद होने के बाद कैंट पुलिस ने आरोपी यादवेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed