फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After friendship on Facebook, the girl was called Maharashtra, then raped

Gorakhpur News: फेसबुक पर दोस्ती कर बालिका को बुलाया महाराष्ट्र फिर किया दुष्कर्म

Tue, 30 May 2023 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
After friendship on Facebook, the girl was called Maharashtra, then raped
- आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गोरखपुर आई पुलिस, भेजा जेल
विज्ञापन

- दो साल पहले हुई थी घटना, आरोपी को शाहपुर पुलिस ने लातूर में दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। फेसबुक से दोस्ती कर 11 वर्षीय बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर महाराष्ट्र में बुलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को दो साल बाद शाहपुर पुलिस ने लातूर में दबोचा और फिर रिमांड पर लेकर सोमवार को गोरखपुर आई। आरोपी पहले गोरखपुर में ही रहता था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और फिर वहां जेल भिजवा दिया है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के जिला लातूर के औराद शाहजनी थाना क्षेत्र के तुगांव निवासी दस्तगीर शेख के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के पादरी बाजार में रहने वाली 11 वर्षीय बालिका 24 दिसंबर 2021 को घर से लापता हो गई थी। नाबालिग के कमरे से मिले दो मोबाइल नंबरों पर पिता ने बात की तो उधर से एक युवक ने फोन उठाया। उसने बोला कि वह हैदराबाद से शेख बोल रहा है और उनकी बेटी उसके पास है। वह घर नहीं जाएगी। बेटी को भूल जाओ। साथ ही उसने बालिका के पिता को धमकी भी दी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शक के आधार पर शेख के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया। पुलिस पिता से मिले नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन के आधार पर तलाश कर रही थी। मामले के विवेचक दारोगा दुर्गेश शुक्ला महाराष्ट्र के लातूर पहुंचे, वहां से पुलिस ने आरोपी दस्तगीर शेख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गोरखपुर आई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने उसके साथ दो साल तक दुष्कर्म भी किया है। पुलिस ने मुकदमे में पाॅस्को एक्ट व दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। प्रभारी निरीक्षक शाहपुर मनोज पांडेय ने बताया कि युवक पहले गोरखपुर रहता था। इस दौरान नाबालिग से उसकी फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हो गई। उसे बहला फुसलाकर महाराष्ट्र में बुलाया और दुष्कर्म किया। बालिका को पहले ही बरामद कर लिया गया था, आरोपी फरार था। शाहपुर पुलिस ने फरार आरोपी को लातूर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed