{"_id":"6a5e8c955bd9c5b10b022c8c","slug":"after-being-taken-out-of-the-canal-it-was-released-into-the-rapti-river-in-one-hour-and-five-minutes-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1072-1392602-2026-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीन दिन नहर में फंसी रही गंगा डॉल्फिन...ग्रीन कॉरिडोर बनाकर राप्ती में सुरक्षित छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीन दिन नहर में फंसी रही गंगा डॉल्फिन...ग्रीन कॉरिडोर बनाकर राप्ती में सुरक्षित छोड़ा
Tue, 21 Jul 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:31 AM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, त्रिवेणी नदी से भटककर एक गर्भवती डॉल्फिन शनिवार को देवरिया कैनाल के रास्ते महाराजगंज में धरमौली बाजार के पास नहर तक पहुंच गई थी। काफी लंबी व भारी होने के कारण वह वहां से निकल नहीं पा रही थी और तीन दिन तक फंसी रही।
विज्ञापन
गंगा डॉल्फिन
- फोटो : स्त्रोत-गोरखपुर जू
विस्तार
महराजगंज की एक नहर में तीन दिन से फंसी गंगा डॉल्फिन को आखिरकार सोमवार को बचा लिया गया। वन विभाग की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बचाने में सफलता हासिल की। नहर से निकालने के बाद उसे एक घंटा पांच मिनट में राप्ती नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान भटहट से राजघाट तक का 25 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया था। जानकारी के मुताबिक, त्रिवेणी नदी से भटककर एक गर्भवती डॉल्फिन शनिवार को देवरिया कैनाल के रास्ते महाराजगंज में धरमौली बाजार के पास नहर तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
काफी लंबी व भारी होने के कारण वह वहां से निकल नहीं पा रही थी और तीन दिन तक फंसी रही। शनिवार को इसका वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी अमला सक्रिय हुआ। गोरखपुर पुलिस, सिंचाई विभाग, गोरखपुर चिड़ियाघर और लखनऊ से आए विशेषज्ञों की टीम ने मिलकर रविवार को बचाव अभियान शुरू किया पर सफलता नहीं मिली।
सोमवार को दोबारा अभियान शुरू किया गया और कुशीनगर वन प्रभाग के हाटा रेंज अंतर्गत सिसवां शुक्ल ग्राम सभा के पास डॉल्फिन का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित राप्ती में छोड़ दिया गया।
सोमवार को दोबारा अभियान शुरू किया गया और कुशीनगर वन प्रभाग के हाटा रेंज अंतर्गत सिसवां शुक्ल ग्राम सभा के पास डॉल्फिन का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित राप्ती में छोड़ दिया गया।