फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After a quarrel, the wife went to her sister-in-law's house, and the husband brought home his Instagram friend, who fled with the jewellery 10 days later.

Gorakhpur News: झगड़े के बाद ननद के घर गई पत्नी तो इंस्टाग्राम फ्रेंड को घर लाया पति, 10 दिन बाद गहने लेकर भागी

Thu, 01 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
After a quarrel, the wife went to her sister-in-law's house, and the husband brought home his Instagram friend, who fled with the jewellery 10 days later.
- शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि बार-बार के झगड़े से तंग आकर वह प्रयागराज में ननद के घर चली गई। इसके बाद पति अपनी इंस्टाग्राम फ्रेंड को घर लेकर आ गया। वह यहां पर 10 दिन रही और 11वें दिन गहने लेकर भाग गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली महिला ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर पति और सास पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि 20 अप्रैल 2016 को उसकी शादी शाहपुर क्षेत्र के युवक से गोरखनाथ मंदिर में हुई थी। पिता ने नकद दहेज के साथ जेवर व घरेलू सामान दिए थे। शादी के एक साल बाद बेटी होने पर ससुराल वालों ने ताने देने शुरू किए और दो लाख रुपये व बाइक की मांग की। समझौते के बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। वर्ष 2021 में दूसरी बेटी के जन्म के बाद हालात और बिगड़ गए। परेशान होकर 12 मई 2025 को महिला प्रयागराज चली गई।
विज्ञापन

इसी दौरान पति का इंस्टाग्राम के जरिये एक शादीशुदा महिला से संपर्क हो गया, जिसे 30 मई को वह घर ले आया। विरोध पर महिला को प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि उक्त महिला जेवर और नकदी लेकर भाग गई, जिसका दोष पत्नी पर मढ़ा गया। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है और भागी महिला की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed