{"_id":"626788248e31156e8f12745d","slug":"advertisement-again-in-name-of-fake-recruitment-in-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान: एयरपोर्ट में फर्जी भर्ती के नाम पर फिर निकला विज्ञापन, ठगों का हौसला बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: एयरपोर्ट में फर्जी भर्ती के नाम पर फिर निकला विज्ञापन, ठगों का हौसला बढ़ा
Tue, 26 Apr 2022 11:24 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:24 AM IST
सार
एयरपोर्ट मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल ने कहा कि एयरपोर्ट पर फिलहाल किसी तरह की भर्ती नहीं की जा रही है। कुछ लोग जगह-जगह पोस्टर चस्पा करके भर्ती कराने का झांसा देते हैं। इसके पहले भी इस तरह के पोस्टर चस्पा किए गए थे। दो साल पहले भी एयरपोर्ट में फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
फर्जी विज्ञापन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोई प्रभावी कार्रवाई न होने से फर्जी विज्ञापनों के जरिए एयरपोर्ट में भर्ती के नाम पर एक बार फिर जालसाजों ने जाल फैलाया है। शहर के इंदिरा बाल विहार समेत कई प्रमुख बाजारों में एयरपोर्ट में भर्ती के विज्ञापन चस्पा किए गए हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने विज्ञापन को पूरी तरह फर्जी बताते हुए युवाओं से ऐसे किसी विज्ञापन के झांसे में न आने की अपील की है।
विज्ञापन
बता दें कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भी जगह-जगह ऐसे ही फर्जी भर्ती के पोस्टर चस्पा किए गए थे। एयरपोर्ट प्रशासन ने उस समय भी युवाओं को आगाह करते हुए कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा था। अभी उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई और फिर एक बार ऐसे ही पोस्टर चस्पा कर दिए गए। बताया जा रहा है कि ये सभी पोस्टर रविवार रात या सोमवार की भोर में ही चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन
गोलघर के इंदिरा बाल विहार तिराहे से लेकर करीब-करीब हर प्रमुख जगह विज्ञापन वाले पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों पर ‘डायरेक्ट एयरपोर्ट भर्ती’ लिखकर मोबाइल नंबर दिया हुआ है। यह मोबाइल नंबर पिछले मोबाइल नंबर से अलग है। इन पोस्टरों पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, डायरेक्ट एयरपोर्ट भर्ती। अनपढ़ से ग्रेजुएट तक लड़के और लड़कियां चाहिए। पोस्ट: पासपोर्ट चैकर्स, असिस्टेंट सुपरवाइजर, सुपरवाइजर, हेल्पर सैलरी: 15500 से 32780 तक (रहना-खाना फ्री, ओवरटाइम भी) दर्ज है।
विज्ञापन
ऐसे रहें सावधान
एयरपोर्ट अधिकारियों ने अपील की है कि विज्ञापनों की लुभावनी भाषा से सावधान रहें। ऐसे विज्ञापन बेरोजगारों को फंसाने के लिए तैयार किए जाते हैं। क्षेत्रीय स्तर में इनका कोई ऑफिस नहीं होता, मोबाइल नंबर के जरिए नौकरी देने के दावे करते हैं। ऐसे लोग कमिटमेंट अमाउंट, ट्रेनिंग फीस, कंसल्टेंट फीस, नॉन रिफंडेबल सिक्योरिटी मनी इत्यादि मांगते हैं। रुपये जमा कराने पर कोई भी फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे देते हैं। एयरपोर्ट पर जाकर पता लगता है कि ऐसी कोई भर्ती नहीं निकली।धोखाधड़ी ऐसे पहचाने
धोखाधड़ी के इस तरह के विज्ञापनों में कम काम, किसी प्रोफेशनल डिग्री और अनुभव के बिना भी अधिक सैलरी का ऑफर दिया जाता है। क्रेडिट कार्ड, बैंक अकाउंट और अन्य व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाती है। बिना किसी सेलेक्शन प्रोसेस या इंटरव्यू के जॉब लेटर देने की बात करते हैं। ऐसे आफर्स जिसमें आपसे ऑनलाइन ट्रांसफर और कूरियर के जरिए रुपये देने की बात कही जाती है।एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट की अधिकृत वेबसाइट पर ही नौकरी के विज्ञापन निकाले जाते हैं। इसकी सूचना इंप्लायमेंट न्यूज पेपर के अलावा राष्ट्रीयकृत अखबारों में प्रकाशित की जाती है।
दो साल पहले भी हो चुकी है ठगी
दो साल पहले एयरपोर्ट में नौकरी देने के नाम पर जालसाजों ने 50 से अधिक युवकों से ठगी की थी। 15 सितंबर 2019 को भी बांसगांव में रहने वाले एक युवक से जालसाजों ने ठगी कर ली। ज्वाइनिंग लेटर लेकर वह एयरपोर्ट पर पहुंचा तो मालूम हुआ कि ऐसे किसी पोस्ट के लिए भर्ती निकली ही नहीं थी।एयरपोर्ट मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल ने कहा कि एयरपोर्ट पर फिलहाल किसी तरह की भर्ती नहीं की जा रही है। कुछ लोग जगह-जगह पोस्टर चस्पा करके भर्ती कराने का झांसा देते हैं। इसके पहले भी इस तरह के पोस्टर चस्पा किए गए थे। दो साल पहले भी एयरपोर्ट में फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देने का मामला सामने आया था। संबंधित युवक जब एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें समझाया गया। अपील है कि युवा इस तरह की ठगी से सावधान रहें।