{"_id":"640069003650edd9b40aac6a","slug":"adulteration-in-gorakhpur-eight-restaurants-shops-raided-food-safety-department-took-samples-2023-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में मिलावट खोरी: आठ रेस्त्रां-दुकानों पर छापा, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में मिलावट खोरी: आठ रेस्त्रां-दुकानों पर छापा, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए नमूने
Thu, 02 Mar 2023 02:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Mar 2023 02:47 PM IST
सार
खाद्य सहायक आयुक्त कुमार गुंजन ने कहा कि मिलावट के मद्देनजर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। होली के त्यौहार पर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नमूने एकत्रित किए जा रहे हैं और उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। अलग-अलग खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी बांट दी गई है।
विज्ञापन
जांच के दौरान प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेती खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार से विशेष अभियान शुरू करते हुए शहर से लेकर देहात तक विभिन्न रेस्त्रां, दुकानों पर छापा मारकर खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता जांची। इस दौरान टीम ने संदेह होने पर आठ खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
अभियान के दौरान मिठाई, दूध, दूध से बने उत्पाद, तेल, घी, बेसन, मैदा, नमकीन की विशेष जांच होगी। इसे लेकर शासन की तरफ से भी निर्देश जारी किया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने अभियान के पहले दिन जंगल तुलसीराम बिछिया से दो नमूने अजीनोमोटो, चिप्स, ताड़ी खाना बिछिया स्थित पवन प्राविजन स्टोर से रंगीन कचरी, आलू पापड़, डवरपार से जयप्रकाश गुप्ता की दुकान से नमकीन, स्वास्ती किराना स्टोर से रिफाइंड पामोलीन तेल का नमूना लिया।
विज्ञापन
इसी तरह हाटा बाजार स्थित मोहन किराना स्टोर से किंग सोयाबीन तेल और गुप्ता मिष्ठान भंडार से पेड़े का नमूना लिया गया।
इन्हें दी गई क्षेत्रवार जांच की जिम्मेदारी
| क्षेत्र | खाद्य सुरक्षा अधिकारी | मोबाइल नंबर |
| नगर निगम जोन 2,4, 5 | राधेश्याम | 9415061872 |
| सहजनवां | अरुण कुमार शुक्ल | 9415842939 |
| बांसगांव | सतीश कुमार सिंह | 9454328869 |
| बांसगांव | अंकुर मिश्र | 9085286779 |
| बांसगांव | आदित्य विक्रम | 9871458935 |
| नगर निगम जोन 3,7 | विनोद कुमार राय | 9412826938 |
| चौरीचौरा | अजय कुमार सिंह | 8953584711 |
| खजनी | श्रीनिवास यादव | 9125748436 |
| सदर | उमाशंकर सिंह | 9336310777 |
| सदर | कमल नारायण सिंह | 9559516124 |
| नगर निगम जोन 1,6 | स्वामीनाथ | 9919965399 |
| नगर निगम जोन 1,6 | नरेंद्र कुमार | 8896975655 |
| कैंपियरगंज, गोला | सुचित प्रसाद | 9454468517 |
| कैंपियरगंज, गोला | संतोष कुमार | 9559516124 |
आप भी आसानी से कर सकते हैं खोये की पहचान
- खोया को थोड़ा सा अपने अंगूठे के नाखून पर रगड़े और कुछ देर बाद जांचें। खोया असली होगा तो उसकी महक काफी देर तक आती रहेगी।
- खोया को चख करके भी जांच सकते हैं। खोया खरीदने से पहले चखें। यदि इसका स्वाद कसैला है तो मिलावट है।
- थोड़ा सा खोया हाथ में लेकर इसकी गोली बना लें। अगर ये गोली फटने लगें तो नकली है।
- यदि खोया हाथ में लेते हुए आपको चिकनापन न लगें तो यह भी उसके नकली होने का परिचायक है।
खाद्य सहायक आयुक्त कुमार गुंजन ने कहा कि मिलावट के मद्देनजर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। होली के त्यौहार पर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नमूने एकत्रित किए जा रहे हैं और उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। अलग-अलग खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी बांट दी गई है।