फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Administrative staff reached Gyankol village and took care of the villagers.

Gorakhpur News: ज्ञानकोल गांव में पहुंचा प्रशासनिक अमला, ग्रामीणों की ली सुध

Tue, 25 Aug 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Administrative staff reached Gyankol village and took care of the villagers.
गोरखपुर। बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिरे गोला तहसील के बड़हलगंज ब्लॉक के ज्ञानकोल गांव सोमवार को प्रशासनिक अमला अपर जिलाधिकारी वित्त- राजस्व जय प्रकाश के नेतृत्व में नाव से पहुंचा। उनके साथ एसडीएम गोला, तहसीलदार व नायब तहसीलदार के साथ अन्य कर्मचारी थे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याएं जानी तथा उन्हें भरोसा दिया कि उन लोगों को हर तरह से मदद की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित गांवों का हाल जानने के लिए संवाद न्यूज एजेंसी की टीम पानी से चारों तरफ से घिरे ज्ञानकोल गांव नाव से पहुंची। ग्रामीणों से परिचित होने के बाद वहां की समस्याओं को जाना। ग्रामीणों ने बताया कि एक साल के अंदर 12 से अधिक लोगों के आवास नदी की धारा में विलीन हो गए। पुरुष सड़क पर एक स्कूल में रह रहे हैं, लेकिन बहु-बेटियों को यहां नहीं ला सकते हैं। इसके साथ ही तमाम तरह की समस्याएं बताईं। सोमवार को अमर उजाला के अंक में खबर प्रकाशित हुई तो एडीएम एफआर के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ज्ञानकोल गांव पहुंचीं।
विज्ञापन

एडीएम एफआर को ज्ञानकोल गांव के लोगों ने बताया कि उन लोगों को तहसील प्रशासन जिस बरडिहा गांव में जमीन देने की बात कह रहा है वहां जमीन लो लैंड है। वहां भी नदी का पानी आता है और वहां भी कटान हो रही है। जीउत, बादामी देवी, रामअशीष, जयप्रकाश, कमलेश समेत अन्य लोगों ने कहा कि यदि सरकार उन लोगों को वास्तव में बसाना चाह रही है तो उन्हें रामजानकी मार्ग के पास कहीं भी आगे पीछे बसा दिया जाए। इससे उन लोगों को बाढ़ से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि उनकी बातों पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाएगा। कोशिश होगी उन लोगों की मांगे पूरी हो जाएं। एडीएम ने कहा कि यदि उन लोगों को कोई दिक्कत हो तो इसकी सूचना एसडीएम व तहसीलदार को तुरंत दें। उन लोगों की हर समस्या का समाधान होगा। ग्रामीणों ने बताया कि सप्ताह में एक दिन डेरवां सरकारी हॉस्पिटल की टीम आती है और दवा देती है। एडीएम एफआर के साथ एसडीएम मनीष कुमार, तहसीलदार सत्येंद्र कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed