फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ADG wins pickle ball match by defeating MP

Gorakhpur News: सांसद को हराकर एडीजी ने जीता पिकल बॉल मैच

Mon, 16 Oct 2023 12:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 16 Oct 2023 12:33 PM IST
विज्ञापन
ADG wins pickle ball match by defeating MP
रामगढ़ताल नौकायन केन्द्र पर आयोजित पिकल बाल प्रदर्शनी मैच के उद्घाटन कर मैच खेलते सांसद रवि किश
गोरखपुर। रामगढ़ताल स्थित नौकायन पर रविवार को पहली बार पिकल बाल के मैच का आयोजन किया गया। एग्जिबिशन मैच में एक टीम को सांसद रवि किशन तो दूसरी टीम को एडीजी जोन अखिल कुमार ने लीड किया। मैच का रोमांच कुछ ऐसा रहा कि नौका विहार घूमने आए पर्यटक भी पूरा मैच देखे बिना वहां से नहीं गए। अंत में एडीजी जोन अखिल कुमार की टीम ने छह अंकों से मैच जीत कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

मुंबई से आए पिकल बाल के कोच सुनील वल्वाल्कर ने मैच का परिणाम बताया। इससे पहले एग्जिबिशन मैच खेलने के लिए पिकल बाल एसोसिएशन की ओर से पिकल बाल खिलाड़ी शनिवार को मुंबई से गोरखपुर आए। मैच के बाद सांसद रवि किशन ने कहा कि पिकल बाल अमेरिका में बहुत प्रसिद्ध खेल है। भारत में यह 2006 में आया। उन्होंने कहा कि आज गोरखपुर में इसकी शुरुआत हुई है। यह खेल इतना सिंपल और रोचक है कि महिलाएं, बच्चे और सभी आयु वर्ग के लोग इसे आसानी से खेल सकते हैं। कहा कि सांसद खेल स्पर्धा में इस खेल को प्रमोट किया जाएगा। वहीं सेंट पॉल स्कूल के प्रमुख अमरीश चंद्रा ने कहा कि आगे भी पिकल बाल के मैच आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed