फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Additional coaches installed in trains, waiting will be confirmed

त्योहारों में घर आना हुआ आसान, ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, वेटिंग होगा कंफर्म

Fri, 13 Nov 2020 10:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
Additional coaches installed in trains, waiting will be confirmed
gorakhpur railway station - फोटो : अमर उजाला।
त्योहार में भीड़ को देखते हुए प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। अतिरिक्त कोच की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है, ताकि यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कंफर्म हो जाएगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत के साथ-साथ दलालों पर भी अंकुश लगाने में रेल प्रशासन को सफलता मिलेगी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों में लगेंगे कोच
- 09065 सूरत-छपरा स्पेशल में 16 नवंबर को सूरत से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक एवं शयनयान श्रेणी के तीन अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
- 09066 छपरा-सूरत स्पेशल में 18 नवंबर को सूरत से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक एवं शयनयान श्रेणी का तीन अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
- 09089 अहमदाबाद-गोरखपुर स्पेशल में 13 से 30 नवंबर तक अहमदाबाद से शयनयान श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
- 09090 गोरखपुर-अहमदाबाद स्पेशल में 15 से 02 दिसंबर तक गोरखपुर से शयनयान श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
- 02530 लखनऊ जंक्शन-पाटिलपुत्र स्पेशल में 13, 16, 17 एवं 18 नवंबर को लखनऊ जं. वातानुकूलित कुर्सीयान का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
- 02529 पाटिलपुत्र-लखनऊ जं. स्पेशल में 13, 16, 17 एवं 18 नवंबर को पाटिलपुत्र वातानुकूलित कुर्सीयान का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
- 05008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी स्पेशल में 14 से 17 नवंबर तक लखनऊ जं. से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
- 05007 वाराणसी सिटी-लखनऊ स्पेशल में 15 से 18 नवंबर तक वाराणसी सिटी से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
- 02597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल में 17 एवं 24 नवंबर को गोरखपुर से साधारण द्वितीय श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
- 02598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल में 18 एवं 25 नवंबर को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से साधारण द्वितीय श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 05018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल में 13 से 17 नवंबर तक गोरखपुर से साधारण द्वितीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
- 05017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल में 15 से 19 नवंबर, 2020 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से साधारण द्वितीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed