{"_id":"6993810db0075bcace0bae58","slug":"action-taken-against-the-accused-of-scuffle-with-pac-jawan-for-disturbing-peace-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1231641-2026-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पीएसी जवान से की थी हाथापाई- शांतिभंग में कार्रवाई, गोरखनाथ मंदिर गेट पर चेकिंग के दौरान किया था हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पीएसी जवान से की थी हाथापाई- शांतिभंग में कार्रवाई, गोरखनाथ मंदिर गेट पर चेकिंग के दौरान किया था हंगामा
Tue, 17 Feb 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में पुलिसकर्मी से बदतमीजी का आरोपी हिरासत में. शांतिभंग चालान के बाद छोड़ा गया
- फोटो : स्त्रोत- पुलिस
गोरखनाथ मंदिर के गेट पर रविवार रात पीएसी जवान से हाथापाई के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को शांतिभंग की कार्रवाई की। आरोपी की पहचान बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के चंद्रवार दुगौली निवासी राधेश्याम राजभर (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पासपोर्ट निरस्त होने से नाराज राधेश्याम ने मंदिर गेट पर चेकिंग के दौरान हंगामा, धक्का-मुक्की फिर पीएसी जवान से हाथापाई की, जिसके बाद उसे पकड़कर गोरखनाथ थाने लाया गया। पूछताछ और जांच के बाद उसका शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 8:30 बजे राधेश्याम दक्षिणी गेट से मंदिर परिसर में प्रवेश कर रहा था। गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने नियमित जांच के लिए उसे रोका। इसी दौरान वह पुलिस से उलझ गया और हाथापाई की नौबत आ गई। घटना के समय मेले के कारण परिसर में भीड़ थी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू में कर थाने पहुंचाया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका पासपोर्ट निरस्त हो गया है और वह इसी संबंध में प्रार्थना पत्र लेकर गोरखपुर आया था। वह कार्यालय में प्रवेश की अनुमति मांग रहा था, लेकिन दफ्तर बंद होने की जानकारी मिलने पर उत्तेजित हो गया।

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आबकारी एक्ट के एक मुकदमे के कारण उसका पासपोर्ट आवेदन निरस्त हुआ था। इससे वह आक्रोशित था। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
युवक ने पूछताछ में बताया कि पासपोर्ट निरस्त होने से वह पुलिस से नाराज था। मानसिक रूप से परेशान होने के कारण उसने अभद्रता की: संतोष कुमार सिंह, एसपी, मंदिर सुरक्षा
युवक ने पूछताछ में बताया कि पासपोर्ट निरस्त होने से वह पुलिस से नाराज था। मानसिक रूप से परेशान होने के कारण उसने अभद्रता की: संतोष कुमार सिंह, एसपी, मंदिर सुरक्षा
मानसिक रूप से बीमार, चल रहा इलाज
गोरखनाथ पुलिस ने आरोपी के छोटे भाई पवन राजभर से संपर्क किया। पवन ने बताया कि राधेश्याम का गोरखपुर के कैंट क्षेत्र में एक मानसिक रोग विशेषज्ञ के यहां कई वर्षों से इलाज चल रहा है। परिवार के अनुसार, उसके दो बच्चे हैं। आए दिन मारपीट के कारण पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई है।
पिता मजदूरी करते हैं और राधेश्याम को अलग कर चुके हैं। वह अपने पिता पर भी हमला कर चुका है। भाई ने बताया कि 2016 में राधेश्याम ने पासपोर्ट बनवाया था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण विदेश नहीं जा सका। बाद में पटीदारों से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने से पासपोर्ट का नवीनीकरण नहीं हो पाया।
असलहा छीनने की सूचना निकली अफवाह
घटना के बाद मंदिर परिसर में पीएसी जवान से असलहा छीनने की सूचना फैल गई, जिससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई। एसपी मंदिर सुरक्षा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने केवल धक्का-मुक्की और बदसलूकी की थी, जिसे तुरंत नियंत्रित कर लिया गया।