{"_id":"64168203ea868d81ae0fa9a3","slug":"accused-threw-acid-on-sexual-harassment-victim-in-sant-kabir-nagar-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Acid Attack: संतकबीरनगर में दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी ने फेंका तेजाब, झुलसी युवती अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Acid Attack: संतकबीरनगर में दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी ने फेंका तेजाब, झुलसी युवती अस्पताल में भर्ती
Sun, 19 Mar 2023 09:01 AM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 19 Mar 2023 09:01 AM IST
सार
एसओ श्याम मोहन ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। सीओ प्रकरण की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
संतकबीरनगर के बखिरा क्षेत्र के एक गांव में जमानत पर छूटकर आए दुष्कर्म के आरोपी ने शुक्रवार को दुष्कर्म पीड़िता पर तेजाब फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता को ग्रामीणों ने मेंहदावल सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि पीड़ित किशोरी से छह माह पूर्व गांव के आरोपी ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को जेल भेजा था। करीब तीन माह पूर्व आरोपी जमानत पर रिहा हुआ। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार की देर शाम आरोपी घर पर आया और पीड़ित बेटी के ऊपर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
एसओ श्याम मोहन ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। सीओ प्रकरण की जांच कर रहे हैं। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन