{"_id":"64008a1010c554c234045601","slug":"accused-of-snatching-earring-from-female-home-guard-arrested-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला होमगार्ड से झुमका छीनने का आरोपी गिरफ्तार, CCTV की मदद से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला होमगार्ड से झुमका छीनने का आरोपी गिरफ्तार, CCTV की मदद से हुई पहचान
Thu, 02 Mar 2023 05:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Mar 2023 05:05 PM IST
सार
भरवल भैसला गांव निवासी रमाशंकर लाल श्रीवास्तव की पत्नी रेनू श्रीवास्तव होमगार्ड हैं। वर्तमान में डीएम दफ्तर में उनकी तैनाती है। मंगलवार को रेनू अपने पति के साथ बाइक से जा रही थीं। लुचुई के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर कान से झुमका छीन लिया था। इससे रेनू चोटिल भी हो गई थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : Social Media
विस्तार
गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के लुचुई ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात महिला होमगार्ड रेनू श्रीवास्तव से झुमका छीनने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। उसके साथी की तलाश में पुलिस जुटी है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान गोरखनाथ के लच्छीपुर निवासी अंगद निषाद के रूप में हुई है। फरार आरोपी रंजीत चौहान है, जिसकी तलाश में पुलिस लगी है।
जानकारी के मुताबिक, भरवल भैसला गांव निवासी रमाशंकर लाल श्रीवास्तव की पत्नी रेनू श्रीवास्तव होमगार्ड हैं। वर्तमान में डीएम दफ्तर में उनकी तैनाती है। मंगलवार को रेनू अपने पति के साथ बाइक से जा रही थीं। लुचुई के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर कान से झुमका छीन लिया था। इससे रेनू चोटिल भी हो गई थीं।
केस दर्ज कर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसकी मदद से आरोपी के बाइक का नंबर मिल गया, जिससे उसकी गिरफ्तारी कर ली गई।