फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accused of girl kidnapping for revenge in Basti

साजिश: बदला लेने के लिए लगाया था अपहरण का आरोप, अब तक बेटी को नहीं खोज पाई पुलिस

Thu, 09 Sep 2021 07:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Sep 2021 07:42 PM IST
सार

एसओ ने बताया 2018 से लापता किशोरी खुद ही कहीं चली गई थी, किशोरी के पिता ने दो लोगों के विरुद्ध दर्ज कराया था मुकदमा।

विज्ञापन
accused of girl kidnapping for revenge in Basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थानाक्षेत्र के एक गांव से 2018 में लापता हुई किशोरी के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस के अनुसार 2013 में हुई मारपीट का बदला लेने के लिए किशोरी के परिवार वालों ने पट्टीदारों पर बेटी को लापता करने का आरोप लगाया था। जांच में पता चला कि किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है और वह खुद ही कहीं भटक गई थी।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ओमप्रकाश व उनकी बहन यजपत्ता ने बेटी को लापता कर दिया है। पुलिस तभी से मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन


गांव के लोगों से पूछताछ में पता चला कि किशोरी मानसिक रूप से कमजोर थी और वह अपने आप कहीं चली गई है। ग्रामीणों के बयान से यह भी पता चला वादी मुकदमा तथा आरोपी के बीच 2013 में मारपीट हुई थी। इस मामले में आरोपी ने वादी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि किशोरी को पुलिस खोज नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed