{"_id":"6a248a5879d7d7c205049ce8","slug":"accused-of-fraud-using-bihar-police-uniform-had-given-false-promise-of-getting-a-job-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1345429-2026-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वर्दी का रौब दिखाकर की ठगी: खुद को सिपाही बताकर नौकरी का दिया झांसा, ठग लिए 2.23 लाख- 5 पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी का रौब दिखाकर की ठगी: खुद को सिपाही बताकर नौकरी का दिया झांसा, ठग लिए 2.23 लाख- 5 पर FIR
Sun, 07 Jun 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:30 AM IST
सार
चैनपुर गांव निवासी माया देवी पत्नी चंद्रशेखर निषाद ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पट्टीदार रोहित निषाद खुद को बिहार पुलिस का सिपाही बताता है और अक्सर पुलिस की वर्दी पहनकर घर आता-जाता था। इसी प्रभाव का इस्तेमाल कर उसने परिवार को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में पुलिस की वर्दी पहनकर जालसाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस विभाग में भर्ती कराने का झांसा देकर 2.23 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चैनपुर गांव निवासी माया देवी पत्नी चंद्रशेखर निषाद ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पट्टीदार रोहित निषाद खुद को बिहार पुलिस का सिपाही बताता है और अक्सर पुलिस की वर्दी पहनकर घर आता-जाता था। इसी प्रभाव का इस्तेमाल कर उसने परिवार को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
आरोप है कि रोहित ने अपने साथियों शीला देवी, राहुल निषाद, सरिता देवी और नरेंद्र पाठक के साथ मिलकर माया देवी के पुत्र किशोर निषाद से पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग तारीखों में 2.23 लाख रुपये बैंक खातों में जमा करा लिए।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि रकम लेने के बाद भी नौकरी नहीं दिलाई गई। जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।