फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   accused in custody for Aerial firing in Jhangha gorakhpur

मामूली विवाद में लाइसेंसी बंदूक से कर दी फायरिंग, पुलिस को गुमराह करने के लिए रची साजिश

Fri, 17 Apr 2020 03:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Apr 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
accused in custody for Aerial firing in Jhangha gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के जंगल रसूलपुर नंबर दो  के नेकवार में शुक्रवार की सुबह गोली चलने की सूचना से सनसनी फैल गई। पुलिस भी सूचना पर गांव में पहुंची तो पता चला कि पुराने विवाद में मोहसिन ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाकर सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मोहसिन खान व विशाल चौहान के बीच आपसी विवाद है। मोहसिन ने पीआरवी पुलिस को सूचना दी कि उसके ऊपर गांव के ही विशाल ने अपने कुछ साथियों के साथ असलहे से फायर कर दिया है।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे झंगहा थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व एसआई शिवकैलाश यादव पहुंचे। जांच पड़ताल में पता चला कि मोहसिन ने ही एकनाली बंदूक से खुद ही हवा में दो फायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने विशाल चौहान पक्ष से गजानन उर्फ मणी को हिरासत में लिया है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं दिया गया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल हो रही है। विशाल की भी तलाश की जा रही है। मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed