{"_id":"6141e2bb8ebc3e3de53d4aef","slug":"accused-arrested-in-death-of-mother-and-child-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के दौरान हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के दौरान हुई थी मौत
Wed, 15 Sep 2021 05:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Sep 2021 05:41 PM IST
सार
पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व मकान मालिक, डॉक्टर समेत अन्य स्टाफ पर मुकदमा दर्ज किया था। पकड़ा गया आरोपी पूछताछ में अपना जफीरुल्ला उर्फ जफर अंसारी निवासी मठिया थाना बिजईपुर जनपद गोपालगंज बिहार बताया। उसने जच्चा-बच्चा मौत प्रकरण में शामिल होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के मगहरा चौराहे पर निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में पुलिस ने एक सप्ताह बाद एक आरोपी को मुसैला तिराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसको जेल भेज दिया है। डॉक्टर समेत अन्य आरोपी फरार हैं।
लखना के पांडेयपुर मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुशवाहा की पत्नी पुनीता देवी (36) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन एक सप्ताह पूर्व उन्हें नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए थे। डॉक्टर ने देवरिया रेफर कर दिया था। परिजन पुनीता को मगहरा चौराहा स्थित क्लीनिक पर ले गए थे। आरोप है कि डॉक्टर ने पचास हजार रुपये जमा कराकर ऑपरेशन शुरू कर दिया। आपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी।
इस मामले में पति जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मकान मालिक, डॉक्टर और अन्य सभी स्टाफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि बुधवार को सुबह 11 बजे मुखबिर की सूचना पर मुसैला तिराहे से एक युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में वह मगहरा क्लीनिक का स्टाफ निकला। उसने अपना नाम जफीरुल्ला उर्फ जफर अंसारी निवासी मठिया थाना बिजईपुर जनपद गोपालगंज बिहार बताया। उसने जच्चा-बच्चा मौत प्रकरण में शामिल होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
उसका कहना था कि क्लीनिक पर वह भी डॉक्टर की पोशाक पहनकर बैठता था। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की भी तलाश चल रही हैं। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी हो जाएगी।