फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused arrested for swindling 7.66 lakh on the pretext of securing a Railway Group D job.

Gorakhpur News: रेलवे ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.66 लाख ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for swindling 7.66 lakh on the pretext of securing a Railway Group D job.
गोरखपुर। रेलवे ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के नाम पर कुशीनगर के दो युवकों से 7.66 लाख रुपये ठगने के आरोप में कैंट पुलिस ने विवेचना के दौरान आजमगढ़ के गंभीरपुर रामपुर निवासी आरोपी अजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह वर्तमान में रामगढ़ताल क्षेत्र के इन्द्रानगर में किराये के मकान में रहता था। आरोप है कि उसने रेलवे के बड़े अधिकारियों से संपर्क होने का दावा करते हुए दोनों की दो-तीन महीने में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था। बाद में पूर्वोत्तर रेलवे के नाम से कथित फर्जी नियुक्ति पत्र देकर रकम लेने के बाद संपर्क से बाहर हो गया।
विज्ञापन

कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र के खौतही निवासी जान आलम और तमकुहीराज निवासी साकिर अली ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया था कि दोनों रिश्तेदार हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। आठ फरवरी 2026 को गोरखपुर आते समय रोडवेज बस में उनकी अजीत कुमार सिंह से बातचीत हुई। आरोप है कि अजीत ने रेलवे के अधिकारियों से संपर्क होने की बात कहते हुए दोनों की ग्रुप डी में नौकरी लगवाने का दावा किया। इसके लिए छह-छह लाख रुपये मांगे और आधी रकम पहले तथा बाकी नियुक्ति के बाद देने की बात कही।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक 15 फरवरी से अलग-अलग तिथियों में अजीत के बताये एसबीआई खाते में मामा अब्दुल मुनाफ के खाते के जरिये 5.16 लाख रुपये भेजे गए। दोनों ने मिलकर 2.50 लाख रुपये नकद भी दिए। इसके बाद अजीत ने पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के नाम से नियुक्ति पत्र दिए, जिनमें एक मई 2026 को ज्वाइनिंग की तारीख अंकित थी। दोनों एक मई को शैक्षणिक दस्तावेज लेकर पूर्वोत्तर रेलवे कार्यालय पहुंचे तो अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र को फर्जी बताया। इसके बाद उन्होंने अजीत से संपर्क किया। आरोप है कि उसने अगले दिन खुद साथ चलकर ज्वाइनिंग कराने का भरोसा दिया, लेकिन दो मई के बाद संपर्क में नहीं आया। मामले की शिकायत के बाद कैंट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी अजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed