{"_id":"6a0f722428ca90632609ccf2","slug":"accused-arrested-for-luring-woman-into-love-trap-and-snatching-her-jewellery-and-cash-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1328186-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रेमजाल में फंसाकर जेवर और नकदी हड़पने आरोपी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रेमजाल में फंसाकर जेवर और नकदी हड़पने आरोपी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रेमजाल में फंसाकर युवती से गहने और नकदी हड़पने के आरोपी को गोरखनाथ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक आईफोन भी बरामद किया है। पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को नौतनवा क्षेत्र से दबोचा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान महाराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के बरनहवा चकद निवासी अभिषेक शर्मा के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामनगर में रह रहा था।
गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की युवती ने आरोप लगाया था कि अभिषेक शर्मा ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर पिता और भाई को गोली मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। पीड़िता के अनुसार, विरोध पर आरोपी ने धमकाकर उससे घर के जेवर और नकदी मंगवा लिए। इसमें सोने का चेन, माता का मंगलसूत्र, टीका, नथिया, चांदी की पायल, झुमके (दो जोड़ा) और चार जोड़ा पायल शामिल हैं। इसके अलावा करीब 40 हजार रुपये नकद भी लिए जाने का आरोप है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सर्विलांस की मदद से आरोपी को नौतनवा से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक आईफोन भी बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।