{"_id":"5fa840638ebc3e9bfe29e3ac","slug":"accident-gorakhpur-news-gkp3725680108","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर से नौकरी ज्वाइन करने लखनऊ जा रही थी युवती, नहीं पता था रास्ते में हो जाएगी हादसे की शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर से नौकरी ज्वाइन करने लखनऊ जा रही थी युवती, नहीं पता था रास्ते में हो जाएगी हादसे की शिकार
Mon, 09 Nov 2020 02:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल साक्षी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से नौकरी ज्वॉइन करने लखनऊ जा रही युवती रविवार को बस्ती जिले के मुंडेरवा थानांतर्गत परसा हज्जाम के पास सड़क हादसे में घायल हो गई। हादसे के बाद कैसरबाग डिपो के बस चालक व परिचालक गोरखपुर के बरगदवां निवासी साक्षी (23) को वहीं छोड़कर चलते बने।
साक्षी के पिता वेद प्रकाश दूबे के अनुसार, बेटी कैसरबाग डिपो की बस से लखनऊ जा रही थी। उसे एक एनजीओ में मेडिकल प्रोग्राम एक्जिक्यूटिव पद पर नौकरी ज्वाइन करनी थी। हादसे के बाद चालक और कंडक्टर बस लेकर फरार हो गए। हादसे में बेटी के बायीं ओर का कंधा फ्रैक्चर हो गया है। सिर में काफी चोट आई है। आंख के ऊपरी हिस्से में दस से अधिक टांके लगे हैं।
साक्षी के अनुसार, हादसे के बाद उसे एक राहगीर ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उनके पिता को सूचना दी। साक्षी के अनुसार, बस ओवरटेक करते समय आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। बस ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाई तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के वक्त वह आगे बैठीं थी। हादसे के बाद झटका लगा तो वह शीशा तोड़कर बाहर गिर गईं।
विज्ञापन
इस संबंध में बस्ती के एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। घायल बेटी की जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में खोज कराई गई। लेकिन वह इलाज के लिए कहां गई कुछ पता नहीं चला पाया। देर शाम बेटी के पिता से बात हुई है। बेटी को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।