फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Access to Budhiya Mata Temple made easier; movement begins via pontoon bridge

गोरखपुर: बुढ़िया माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, तुर्रा नाले पर पीपा पुल से आवागमन शुरू

Mon, 19 Oct 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2026 02:45 AM IST
सार

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के बिजली की रोशनी, टाइल्स और इंटरलॉकिंग की व्यवस्था विकसित की जा चुकी है। पुजारी रामानंद और मंदिर के पूर्वी हिस्से के पुजारी रणजीत ने कहा कि पीपा पुल शुरू होने से श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन
Access to Budhiya Mata Temple made easier; movement begins via pontoon bridge
बुढ़िया माई मंदिर जाने के लिए लगा पीपा का पुल। अमर उजाला

विस्तार

कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है। तुर्रा नाले पर बने पीपा पुल से आवागमन शुरू हो गया है। अब श्रद्धालु नाव के बजाय पुल के रास्ते मंदिर तक पहुंच रहे हैं। इससे खासकर उन लोगों को राहत मिली है, जिन्हें नाव से नाला पार करने में डर लगता था। हालांकि, पुल का औपचारिक लोकार्पण होना अभी बाकी है। जिम्मेदारों के अनुसार, एक-दो दिन में इसका उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन


महाष्टमी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर रविवार को मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने कतारबद्ध होकर माता के दर्शन किए और नारियल, कपूर व अगरबत्ती चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र में मंदिर की रौनक बढ़ने के साथ ही पीपा पुल से आवागमन शुरू होने पर श्रद्धालुओं में खुशी देखी गई। पुल से मंदिर पहुंचना पहले की तुलना में आसान हो गया है।
विज्ञापन


जल्द होगा औपचारिक लोकार्पण
ब्लॉक प्रमुख चरगांवा वंदना सिंह के प्रतिनिधि और भाजपा महानगर उपाध्यक्ष रणविजय सिंह मुन्ना ने बताया कि पीपा पुल का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। एक-दो दिन में इसका औपचारिक लोकार्पण कराया जाएगा। मंदिर परिसर में दस लाख रुपये की लागत से हाईमास्ट लाइट और रेलिंग लगाई जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत की ओर से करीब 19 लाख रुपये से पोखरे के बंधे पर खड़ंजा बिछाने, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए स्लैब बनाने और लोहे की रेलिंग लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहले भी कई कार्य कराए गए हैं। परिसर में बिजली की रोशनी, टाइल्स और इंटरलॉकिंग की व्यवस्था विकसित की जा चुकी है। पुजारी रामानंद और मंदिर के पूर्वी हिस्से के पुजारी रणजीत ने कहा कि पीपा पुल शुरू होने से श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। इससे नवरात्र समेत अन्य अवसरों पर मंदिर आने वाले भक्तों को नाले के पार जाने के लिए नाव पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed