{"_id":"6ad536e308688ad8280b6b80","slug":"access-to-budhiya-mata-temple-made-easier-movement-begins-via-pontoon-bridge-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1072-1491319-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बुढ़िया माता मंदिर जाने का रास्ता हुआ आसान, पीपा पुल से आवागमन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बुढ़िया माता मंदिर जाने का रास्ता हुआ आसान, पीपा पुल से आवागमन शुरू
विज्ञापन
बुढ़िया माई मंदिर जाने के लिए लगा पीपा का पुल। अमर उजाला
जगदीशपुर (गोरखपुर)। कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है। तुर्रा नाले पर बने पीपा पुल से आवागमन शुरू हो गया है। अब श्रद्धालु नाव के बजाय पुल के रास्ते मंदिर तक पहुंच रहे हैं। इससे खासकर उन लोगों को राहत मिली है, जिन्हें नाव से नाला पार करने में डर लगता था। हालांकि, पुल का औपचारिक लोकार्पण होना अभी बाकी है। जिम्मेदारों के अनुसार, एक-दो दिन में इसका उद्घाटन किया जाएगा।
शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर रविवार को मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने कतारबद्ध होकर माता के दर्शन किए और नारियल, कपूर व अगरबत्ती चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र में मंदिर की रौनक बढ़ने के साथ ही पीपा पुल से आवागमन शुरू होने पर श्रद्धालुओं में खुशी देखी गई। पुल से मंदिर पहुंचना पहले की तुलना में आसान हो गया है।
ब्लॉक प्रमुख चरगांवा वंदना सिंह के प्रतिनिधि और भाजपा महानगर उपाध्यक्ष रणविजय सिंह मुन्ना ने बताया कि पीपा पुल का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। एक-दो दिन में इसका औपचारिक लोकार्पण कराया जाएगा। मंदिर परिसर में दस लाख रुपये की लागत से हाईमास्ट लाइट और रेलिंग लगाई जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत की ओर से करीब 19 लाख रुपये से पोखरे के बंधे पर खड़ंजा बिछाने, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए स्लैब बनाने और लोहे की रेलिंग लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहले भी कई कार्य कराए गए हैं। परिसर में बिजली की रोशनी, टाइल्स और इंटरलॉकिंग की व्यवस्था विकसित की जा चुकी है। पुजारी रामानंद और मंदिर के पूर्वी हिस्से के पुजारी रणजीत ने कहा कि पीपा पुल शुरू होने से श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। इससे नवरात्र समेत अन्य अवसरों पर मंदिर आने वाले भक्तों को नाले के पार जाने के लिए नाव पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा