फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accelerate construction of six lanes from Nausad to Padleganj

समीक्षा बैठक: गोरखपुर डीएम ने दिया निर्देश, नौसड़ से पैडलेगंज तक सिक्स लेन निर्माण में लाएं तेजी

Mon, 28 Mar 2022 12:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Mar 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
Accelerate construction of six lanes from Nausad to Padleganj
डीएम विजय किरन आनंद। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के डीएम विजय किरन आनंद ने नौसड़ से पैडलेगंज तक सिक्स लेन निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने असुरन चौराहे के विस्तारीकरण का निर्देश भी दिया। चेतावनी दी कि अगर निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


रविवार को डीएम ने एनेक्सी भवन सभागार में लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम और अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो और उसे निर्धारित समय में पूरा किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कहा कि जल्द से जल्द सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए।
विज्ञापन


नौसड़ से पैडलेगंज तक सिक्स लेन के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण जल्द हटाने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य समस्याओं को सूचीबद्ध करते हुए उनके निराकरण करने को भी कहा। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मनरेगा के अन्तर्गत भी कार्यों का प्रस्ताव दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त सड़कों और निर्माण के लिए पेड़ काटने वाली सड़कों की सूची भी उपलब्ध कराई जाए। कहा कि अतिक्रमण, मलबा वाली सड़कों की सूची संबंधित उपजिलाधिकारी को उपलब्ध कराकर कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed