फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Abhinav Tyagi will be the new SP City of Gorakhpur.

Gorakhpur News: गोरखपुर के नए एसपी सिटी होंगे अभिनव त्यागी

Wed, 11 Sep 2024 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Abhinav Tyagi will be the new SP City of Gorakhpur.
गोरखपुर। मंगलवार को कई जिलों के आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण कुमार विश्नोई संभल के एसपी बनाए गए। वहीं कुशीनगर में तैनात रहे आईपीएस अभिनव त्यागी एसपी सिटी गोरखपुर का पदभार संभालेंगे। वर्ष 2018 बैच के आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई को 22 अप्रैल 2022 को गोरखपुर में तैनाती मिली थी। दो साल चार माह 18 दिन के कार्यकाल में उन्होंने जिले के अजीत शाही और विनोद उपाध्याय समेत कई बड़े माफिया पर कार्रवाई कर अपनी अलग छाप छोड़ी है। इसके लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। वहीं 2019 बैच के आईपीएस अभिनव त्यागी को लोकसभा चुनाव से पहले जनवरी 2024 में एडिशनल एसपी कुशीनगर बनाकर भेजा गया था। सात माह में ही उन्हें गोरखपुर शहर की एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed