फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ABC Academy defeated KCA Orange by six wickets.

Gorakhpur News: एबीसी एकेडमी ने केसीए ऑरेंज को छह विकेट से हराया

Sun, 01 Mar 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
ABC Academy defeated KCA Orange by six wickets.
रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे इंटर क्लब क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में गुरुवार को केसीए ऑरेंज कु

विज्ञापन
इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी-डिवीजन प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एनई रेलवे ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी-डिवीजन के लीग मुकाबले में एबीसी एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केसीए ऑरेंज को छह विकेट से पराजित कर आगे की राह बनाई। मुकाबले में गेंद से दमदार प्रदर्शन करने वाले एबीसी एकेडमी के नितीश यादव ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केसीए ऑरेंज की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। शुरुआती बल्लेबाज अजित यादव ने 21 गेंदों में 19 रन बनाए लेकिन अन्य खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। विकेटकीपर सिद्धार्थ केवल सात रन ही जोड़ सके। मध्यक्रम में भी बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। आदित्य शर्मा (10), सुजीत (5) और हर्ष त्रिपाठी (7) सस्ते में पवेलियन लौट गए। कप्तान परवेज अंसारी ने अंत में नाबाद 19 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

35 ओवर में टीम आठ विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। एबीसी एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में नितीश यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एबीसी एकेडमी ने आक्रामक शुरुआत की। राहुल ने शानदार 39 और अभय ने 21 रनों की पारी की बदौलत एबीसी एकेडमी ने 16 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed