{"_id":"68c45e52333852c43c097238","slug":"a-youth-who-posted-an-objectionable-post-on-social-media-is-in-police-custody-gorakhpur-news-c-209-1-skn1001-138331-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक पुलिस हिरासत में
Fri, 12 Sep 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक व भ्रामक पोस्ट करने वाले युवक को धर्मसिंहवा पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम में हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसे पाबंद करते हुए शुक्रवार को एसडीएम न्यायालय भेज दिया।
एसओ अभिमन्यु सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र के लोगों से शिकायत प्राप्त हुई कि वार्ड सेवाइचपार का एक युवक सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट कर रहा था। पोस्ट नेपाल में हुए जन आंदोलन व सांप्रदायिक विषयों पर बातें लिखे जाने की शिकायत की जा रही थी। जांच किया तो मामला सही निकला। आरोपी युवक वलीउल्लाह को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई और उसे पाबंद करते हुए एसडीएम न्यायालय मेंहदावल रवाना कर दिया गया।