{"_id":"67d9276e552182909403cc84","slug":"a-young-man-s-body-was-found-hanging-from-a-tree-in-gorakhpur-he-had-come-home-for-holi-2025-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: होली मनाने घर आया था, गांव के खेत में मिला पेड़ से झूलता युवक का शव- जमीन पर टिके थे घुटने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होली मनाने घर आया था, गांव के खेत में मिला पेड़ से झूलता युवक का शव- जमीन पर टिके थे घुटने
Tue, 18 Mar 2025 01:27 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:27 PM IST
सार
माता-पिता का इकलौता निर्गुन दुबई में शटरिंग का काम करता था। परिवार के साथ होली का त्योहार मनाने के लिए एक माह पहले 10 फरवरी को वह घर आया था। वह शराब पीने का आदी था। पत्नी व बच्चों के साथ किराए का कमरा लेकर दूसरी जगह रहता था। परिजनों का कहना है कि रविवार शाम को गांव के ही कुछ युवकों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
इलाके के भैरवां गांव के निर्गुन यादव (35) का शव गांव के बाहर सोमवार की सुबह आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
पिता जगदीश यादव की तहरीर पर गुलरिहा थाने में भैरवां गांव के अमित, बृजपाल, सर्वेश और सत्यम के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने केस दर्ज किया गया है। हालांकि पिता ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए बताया कि निर्गुन का चारों आरोपियों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने जब निर्गुन का शव आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका देखा तो उसके घुटने जमीन पर टिके थे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल के पास से आधी बोतल कोल्डड्रिंक, कीटनाशक दवा की शीशी, निर्गुन का चप्पल और बाइक गिरी हुई हालत में मिली। जिस रस्सी के सहारे शव लटका था, वह बिल्कुल नई थी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और जांच में जुट गई। चर्चा है कि शराब पीने के दौरान ही विवाद हुआ।
होली मनाने आया था घर
माता-पिता का इकलौता निर्गुन दुबई में शटरिंग का काम करता था। परिवार के साथ होली का त्योहार मनाने के लिए एक माह पहले 10 फरवरी को वह घर आया था। वह शराब पीने का आदी था। पत्नी व बच्चों के साथ किराए का कमरा लेकर दूसरी जगह रहता था।
परिजनों का कहना है कि रविवार शाम को गांव के ही कुछ युवकों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर नहीं गया। देर रात तक परिजनों व परिचितों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
20 मार्च का दुबई जाने वाला था निर्गुन
निर्गुन को 20 मार्च को दुबई वापस जाना था। उसने फ्लाइट का टिकट भी बुक करा लिया था। उसकी मौत आत्महत्या है या हत्या, इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण पता चल पाएगा। निर्गुन के पांच व तीन वर्ष के दो बच्चे हैं। घटना के बाद से उसकी पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी। परिजनों ने जो भी आशंका जाहिर की है, उसे ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी