फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A young man returning from an invitation on a bike collided with a Nilgai and died.

Gorakhpur News: निमंत्रण देकर लौट रहा बाइक सवार युवक नीलगाय से टकराया, मौत

Sun, 26 Apr 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 26 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from an invitation on a bike collided with a Nilgai and died.
पिपराइच। पिपराइच-सोनबरसा मार्ग पर महुअवा चौराहे के पास अचानक नीलगाय आ जाने से बाइक सवार अभिषेक गौड़ (30) पुत्र लक्ष्मण गौड़ की मौत हो गई। वह विवाह और मुंडन संस्कार का निमंत्रण पत्र बांटकर घर लौट रहा था। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गुलहरिया थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी अभिषेक शनिवार सुबह घर से निमंत्रण पत्र बांटने निकला था। लौटते समय महुअवा गांव के पास पहुंचा ही था कि अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय से बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अभिषेक की मां राजमती ने बताया कि घर में वैवाहिक कार्यक्रम था, जिसके लिए अभिषेक निमंत्रण पत्र बांटने निकला था। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क पर सामने से अचानक नीलगाय आ जाने से बाइक सवार संतुलन खो बैठा और गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नीलगाय और बाइक की टक्कर में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed