{"_id":"6832ec13283eaec3bc064bac","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-tractor-trolley-in-gorakhpur-angry-people-blocked-the-road-2025-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"24 दिन में उजड़ गया सुहाग: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया था युवक, 7 दिन बाद हुई मौत- अस्पताल में था भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 दिन में उजड़ गया सुहाग: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया था युवक, 7 दिन बाद हुई मौत- अस्पताल में था भर्ती
Sun, 25 May 2025 03:38 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 25 May 2025 03:38 PM IST
सार
बृजेश की शादी महज 24 दिन पहले 30 अप्रैल को देवरिया जिले की अमरावती से हुई थी। उनके परिवार में दो भाई मिथिलेश कुमार (22 वर्ष) और छोटी बहन सरिता (18) हैं। नाराज परिजन शव लेकर घर पहुंचे और पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन
शव सड़क पर रखकर लोगों ने जाम लगाया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
झंगहा थाना क्षेत्र के 20 नंबर बोरिंग के पास बीते 18 मई को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया था, जिसे इलाज के दौरान शनिवार की रात में उसकी मौत हो गई। ग्राम सभा ब्रह्मपुर के अवरहिया टोला निवासी बृजेश निषाद (22) 18 मई को मोटरसाइकिल से पलिपा जा रहे थे।
विज्ञापन
20 नंबर बोरिंग के पास मिट्टी से लदी ट्राली ट्रैक्टर ने उन्हें ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बृजेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर ले जाया गया। वहां से उन्हें एम्स गोरखपुर रेफर किया कर दिया गया। परिजनों ने घायल को एक निजी हॉस्पिटल में चार दिन तक इलाज कराया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के केजीएमयू रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान बृजेश की मृत्यु हो गई। बृजेश की शादी महज 24 दिन पहले 30 अप्रैल को देवरिया जिले की अमरावती से हुई थी। उनके परिवार में दो भाई मिथिलेश कुमार (22 वर्ष) और छोटी बहन सरिता (18) हैं।
विज्ञापन
नाराज परिजन शव लेकर घर पहुंचे और पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया। इस बीच परिजनों और नाराज ग्रामीणों ने सड़क घेरकर चक्का जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची।