{"_id":"6988ef903dea6c92810bf432","slug":"a-womans-body-was-found-on-the-banks-of-ramgarhtal-with-sulphas-tablets-nearby-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1223158-2026-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रामगढ़ताल किनारे मिला महिला का शव, पास में थीं सल्फास की गोलियां- पति ने की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रामगढ़ताल किनारे मिला महिला का शव, पास में थीं सल्फास की गोलियां- पति ने की पहचान
Mon, 09 Feb 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:48 AM IST
सार
सुबह करीब 10 बजे दिग्वियजनाथ पार्क के सामने रामगढ़ताल में महिला की लाश देखी गई, जिसके बाद वहां राहगीरों की भीड़ लग गई। पुलिस ने पहचान कर उसके पति नागेश पांडेय को कॉल कर सूचना दी। मौके पर पहुंचकर नागेश ने महिला की पहचान अपनी पत्नी वंदना के रूप में की। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम से ही वंदना घर से कहीं निकली हुई थी। इसके बाद रिश्तेदारों के पास भी कॉल करके उसके बारे में जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामगढ़ताल किनारे रविवार को 36 वर्षीय महिला का शव मिला। राहगीरों ने शव देखकर रामगढ़ताल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताल से शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। उसके पास से चूहे मारने की दवा, सल्फास और फिनायल की गोलियां मिलीं। वहीं पैकेट से सल्फास की तीन गोलियां गायब मिलीं।
इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सल्फास खाने के बाद बेचैनी बढ़ने पर महिला रामगढ़ताल के किनारे गई। महिला की पहचान खोराबार इलाके के सूबा बाजार की वंदना पांडेय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वंदना कुछ दिनों से अवसाद में थी।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे दिग्वियजनाथ पार्क के सामने रामगढ़ताल में महिला की लाश देखी गई, जिसके बाद वहां राहगीरों की भीड़ लग गई। पुलिस ने पहचान कर उसके पति नागेश पांडेय को कॉल कर सूचना दी। मौके पर पहुंचकर नागेश ने महिला की पहचान अपनी पत्नी वंदना के रूप में की।
उन्होंने बताया कि शनिवार शाम से ही वंदना घर से कहीं निकली हुई थी। इसके बाद रिश्तेदारों के पास भी कॉल करके उसके बारे में जानकारी जुटाई गई। इसके बाद रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली। वंदना के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पति नागेश कैब चलवाते हैं। इधर, कुछ दिनों से वंदना अवसाद में रहती थी। उसका इलाज भी चल रहा था।

इससे पहले भी बिना बताए वह घर से बाहर निकल चुकी है लेकिन वह सुरक्षित वापस आ गई थी। घटना की सूचना पर वंदना के माता-पिता भी पहुंच गए। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने समझाकर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
सीओ कैंट योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पास से चूहे मारने की दवा, सल्फास और फिनायल की गोलियां मिली हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि सल्फास की गोलियां खाने के बाद वह पानी के पास गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद स्थित स्पष्ट हो जाएगी।