फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   a woman 20 km flowed in river

नदी के पानी में बहते हुए 20 किलोमीटर का सफर तय कर महिला पहुंची देवरिया

Thu, 16 Jul 2020 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
a woman 20 km flowed in river
गोर्रा नदीं की धारा में फसने से 20 किलोमीटर बहने के बाद बची नगीना देवी - फोटो : DEORIA
नदी के पानी में बहते हुए 20 किलोमीटर का सफर तय कर महिला पहुंची देवरिया
विज्ञापन

- महिला को जीवित देख गांव के लोग आश्चर्य चकित, महिला ने बताया कि नदी का पानी मुंह में जाने पर होती थी उल्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर/एकौना। जाको राखे साइयां मार सके न कोय, बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय। यह कहावत गुरुवार को झंगहा इलाके में सच साबित हो गई। जहां एक महिला नदी में पैर फिसलने से लापता हो गई थी। वह नदी के पानी में बहते हुए 20 किलोमीटर दूर देवरिया पहुंच गई। फिर भी वह पूरी तरह स्वस्थ है। महिला को देवरिया की रहने वाली उसकी एक परिचित दूसरी महिला ने घर पहुंचाया। जिसके बाद उसके गांव के लोग आश्चर्यचकित हो गए। उसे देखने के लिए घर पर गांववालों का तांता लग गया। लोगों के पूछने पर महिला ने बताया कि जब नदी का पानी उसके मुंह में जाता था तो उसे अनायास ही उल्टी हो जाती थी।
जानकारी के अनुसार झंगहा के राजधानी गांव निवासी राजबली की पत्नी नगीना देवी (55) बुधवार की शाम करीब सात बजे गांव के बाहर स्थित गोर्रा नदी के गोड़िया घाट पर गई थीं। पैर फिसलने से नदी में गिर गईं और पानी में लापता हो गईं। इधर, पति उनकी तलाश कर परेशान थे। उधर, महिला नदी में बहते हुए करीब 20 किलोमीटर दूर देवरिया के रूद्रपुर स्थित पिड़रा घाट के पास पहुंच गईं। पिड़रा घाट के आसपास के लोगों ने बृह्स्पतिवार तड़के तीन बजे उसे पानी में बहते हुए देखा तो नदी में बाहर निकाला।
विज्ञापन

महिला को पानी में जिंदा देखकर आसपास के गांव के लोग जुट गए। तभी, पिड़रा घाट के पास स्थित पचलड़ी गांव निवासी अतरवासी देवी ने महिला को पहचान लिया । अतरवासी ने अपने गांव के प्रधान देवी प्रसाद को बताया कि बह कर आई महिला झंगहा के राजधानी स्थित उसके मायके की है। ग्राम प्रधान देवी प्रसाद नगीना देवी को साथ लेकर गुरुवार को राजधानी गांव पहुंचे और उसे उसके पति को सौंप दिया। पत्नी को देखते ही पति के खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। महिला को देखने के लिए राजबली के घर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। महिला बिल्कुल सुरक्षित और अपने परिवार में है। नगीना देवी ने बताया कि नदी में बहते समय उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उसने बताया कि पानी से बाहर निकलने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाई। वह तैरना भी नहीं जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह में नदी का पानी जाते ही उल्टी होने की प्रक्रिया ने बचाई महिला की जान
जैसा महिला बता रही है कि उसके मुंह में जैसे ही पानी जाता था, उसे उल्टी होने लगती थी। गोरखपुर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अखिलेश सिंह का कहना है कि इसी प्रक्रिया ने महिला की जान बचाई। दरअसल, पानी में डूबने वाले व्यक्ति के फेफड़ों में जब पानी भर जाता है तो वह पानी में डूब जाता है और ऑक्सीजन के अभाव में थोड़ी देर में ही दम तोड़ देता है। इस मामले में ज्योंहि पानी महिला के मुंह में जा रहा था, उसे उल्टी होने लगती थी, इस प्रक्रिया में संभव है कि पानी फेफड़ों में नहीं घुस सका और महिला की सांस चलती रही और उसे देवरिया में बचा लिया गया।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed