फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A teacher fell in love with an auto driver in Gorakhpur, attempted suicide

UP: शिक्षिका को ऑटो चालक से हुआ लव...पहले किया शारीरिक शोषण, अब शादी से इंकार- Teacher ने की जान देने की कोशिश

Wed, 02 Jul 2025 03:24 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 02 Jul 2025 03:24 PM IST
सार

सहजनवां नगर पंचायत के एक वार्ड निवासी 25 वर्षीय युवती एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। स्कूल आने जाने के दौरान उसको एक आटो चालक से प्रेम हो गया। बात शादी तक पहुंच गई। आटो चालक शादी का झांसा देकर शिक्षिका के साथ शारीरिक शोषण करता रहा। आटो चालक ने बाद में शिक्षिका से शादी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
A teacher fell in love with an auto driver in Gorakhpur, attempted suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

सहजनवा नगर पंचायत के एक वार्ड की रहने वाली शिक्षिका ने प्रेमी के शादी से इंकार करने पर काफी संख्या में दर्द निवारक दवा खा कर मंगलवार को जान देने का प्रयास किया। तबीयत बिगङने पर परिवारीजन आनन फानन में सीएचसी सहजनवां ले गए,जहां से डाक्टर ने गम्भीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शिक्षिका ने पहले अपने प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया था उसे उम्मीद थी कि वह शादी के लिए मान जाएगा लेकिन वह अभी भी शादी को तैयार नहीं है। सहजनवां नगर पंचायत के एक वार्ड निवासी 25 वर्षीय युवती एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। स्कूल आने जाने के दौरान उसको एक आटो चालक से प्रेम हो गया। बात शादी तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आटो चालक शादी का झांसा देकर शिक्षिका के साथ शारीरिक शोषण करता रहा। आटो चालक ने बाद में शिक्षिका से शादी करने से इनकार कर दिया। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और एससीएसटी धाराओं में केस दर्ज किया। मामले की जांच सीओ गीडा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षिका को अपना बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस बुला रही है,नोटिस भी दी गई है लेकिन वह अभी बयान देने नहीं आ रही है। उसे उम्मीद है कि पुलिस की कार्रवाई के डर से उसका प्रेमी उससे शादी कर लेगा लेकिन उसके परिवारीजनों ने शादी से इंकार कर दिया जिसके बाद उसने अपने पास रखी दर्द निवारक दवा खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। शिक्षिका की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed