फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A special program was held today at the district jail on the occasion of Bismil's 98th martyrdom anniversary.

Gorakhpur News: जिला कारागार में आज बिस्मिल के 98वें बलिदान दिवस पर विशेष कार्यक्रम

Fri, 19 Dec 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
A special program was held today at the district jail on the occasion of Bismil's 98th martyrdom anniversary.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। महान क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के 98वें बलिदान दिवस पर शुक्रवार को जिला कारागार परिसर देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजेगा। फांसीघर के पास स्थापित बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी।

इस अवसर पर भजन, देशभक्ति गीत और कवि सम्मेलन के माध्यम से बिस्मिल के जीवन, विचारों और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया जाएगा। जेल प्रशासन ने बिस्मिल पार्क को विशेष रूप से सजाया है और स्कूली बच्चों को भी बलिदान स्थल तक लाने की व्यवस्था की गई है। जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने बताया कि बंदियों की ओर से निर्मित टेराकोटा उत्पादों के स्टाल भी लगाए जाएंगे, ताकि उनकी रचनात्मक प्रतिभा समाज के सामने आए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल श्रद्धांजलि नहीं बल्कि जेलों में सुधार, पुनर्वास और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संदेश भी देता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed