फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A mushroom trader from Chiluatal area was siphoned off Rs 1.34 lakh by a fraudster.

Gorakhpur News: खुद को बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बता व्यापारी से साइबर ठगी

Mon, 06 Apr 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A mushroom trader from Chiluatal area was siphoned off Rs 1.34 lakh by a fraudster.

विज्ञापन

- चिलुआताल इलाके के रहने वाले मशरूम के व्यापारी के खाते से जालसाज ने 1.34 लाख उड़ाए

- कॉल करने वाले जालसाज ने योनो एसबीआई अकाउंट बंद होने की बताई थी बात


गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के रहने वाले मशरूम व्यापारी राम कोमल निषाद से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने खुद को एसबीआई का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर व्यापारी को फंसाया और उसके बैंक खाते से 1.34 लाख रुपये उड़ा लिए। मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
मानबेला निवासी पीड़ित राम कोमल निषाद चिलुआताल इलाके में मशरूम की दुकान चलाते हैं। उन्होंने शनिवार की शाम साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई। बताया कि पांच मार्च को एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके खुद को एसबीआई का कस्टमर केयर अधिकारी बताया। उसने राम कोमल से कहा कि उनका नेटबैंकिंग का योनो एप अकाउंट बंद हो गया है और उसे चालू करने के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से बात करनी होगी। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया और एक लिंक भेजकर कहा कि इसे टच कर एक, दो और तीन दबाएं। व्यापारी ने लिंक खोलकर नंबर दबा दिए।
विज्ञापन

राम कोमल ने बताया कि, इसके तुरंत बाद उनके बैंक खाते से कई बार में 1.34 लाख रुपये कट गए। जब उन्हें मैसेज के जरिये इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम की हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी मो. राशीद खान ने बताया कि लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि, अनजान कॉल पर कभी भरोसा न करें और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




सतर्कता ही बचाएगी साइबर ठगी सेएसपी क्राइम सुधीर जायसवाल ने बताया कि साइबर ठगी से बचने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि, अनजान कॉल, मैसेज या ईमेल पर कभी भरोसा न करें। बैंक या सरकारी अधिकारियों की तरफ से आए लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी, पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही लॉगिन करें। व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर कोई अज्ञात लिंक खोलने से बचें। कंप्यूटर और मोबाइल में एंटीवायरस सॉफ्टवेयर अपडेट रखें। किसी भी शक होने पर तुरंत बैंक या साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें। सतर्कता से ही साइबर ठगी से बच सकते हैं।


पहले भी आ चुके हैं ठगी के मामले
केस 1
मार्च 2025 में शाहपुर के पादरी बाजार क्षेत्र की एक युवती से साइबर ठगों ने खुद को लखनऊ सीएमओ कार्यालय का अधिकारी बताकर 1.15 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। आरोप है कि सेक्सुअल असॉल्ट केस में फंसाने की धमकी देकर ठगों ने रकम ट्रांसफर कराई। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।



केस 2
मार्च 2025 में ही रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एसी सर्विस करने का झांसा देकर खाते से 99 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया था। पीड़िता ने एसी की सर्विसिंग के लिए ऑनलाइन सर्च किया था। इसी दौरान एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सर्विस एजेंसी का कर्मचारी बताते हुए सर्विसिंग के लिए पांच रुपये ऑनलाइन भुगतान करने को कहा था। इसके बाद एक नंबर से व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा और खाते 99 हजार रुपये कट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed