{"_id":"6a25dd68d4f2e0c68e09fb59","slug":"a-man-was-duped-of-rs-4-lakh-in-the-name-of-providing-a-job-abroad-a-report-was-filed-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1346148-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 08 Jun 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
बड़हलगंज। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर बड़हलगंज थाने की पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गगहा थाना क्षेत्र के छपरा गांव निवासी बिंद्रेश साहनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मुसाफिर यादव ने उन्हें बताया था कि बड़हलगंज क्षेत्र के मामखोर गांव निवासी विजय कुमार शुक्ला विदेश में नौकरी दिलाने का कार्य करते हैं। इस भरोसे में आकर उन्होंने विजय के बैंक खाते में चार लाख रुपये भेज दिए। आरोप है कि रकम प्राप्त करने के बाद आरोपी नौकरी दिलाने के नाम पर लगातार टालमटोल करते रहे। जब पीड़ित ने अपनी धनराशि वापस मांगी तो विजय ने चार लाख रुपये का चेक दिया लेकिन बैंक में प्रस्तुत करने पर वह बाउंस हो गया। सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।