फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A laborer was murdered with an axe in Rajghat police station area of Gorakhpur

Gorakhpur News: एक थप्पड़ के बदले ले ली जान...कुल्हाड़ी से मारकर मजदूर की कर दी हत्या- गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2025 12:56 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 10 Mar 2025 12:56 PM IST
सार

राजघाट थानाक्षेत्र में एक दिन पहले मजदूर का किसी से विवाद हो गया था। इस दौरान मजदूर ने दुसरे युवक को थप्पड़ मार दिया था। थप्पड़ से आहत युवक ने एक दिन बाद मजदूर की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
A laborer was murdered with an axe in Rajghat police station area of Gorakhpur
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजघाट क्षेत्र में थप्पड़ मारने से नाराज मजदूर ने साथी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह मकान की छत पर मजदूर का शव मिला। सिर में कुल्हाड़ी धंसा हुआ था। सूचना पर पहुंची राजघाट पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने छानबीन के बीच कुछ ही घंटों में आरोपी को राजघाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


राजघाट पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सिकरीगंज दुधरा चौराहा निवासी डीएम उर्फ विजय अग्रहरि (32) के रूप में हुई। वहीं आरोपी की पहचान सिकरीगंज के डकवा बाजार निवासी रमेश निषाद के रूप में हुई। दोनों राजघाट क्षेत्र के अमरूद मंडी चकरा अव्वल में अगल-बगल रहते थे। साथ में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन


डीएम उर्फ विजय अग्रहरि के भाई योगेंद्र ने राजघाट थाने में तहरीर देकर हत्या का केस दर्ज कराया है। योगेंद्र ने बताया कि छोटा भाई विजय अग्रहरि 15 साल से अमरूद मंडी चकरा अव्वल में किराए के घर में रहकर मजदूरी करते था। रविवार रात में मकान मालिक ने बताया कि रात में छत पर सोने गया तो देखा कि विजय का शव लहूलुहान हाल में पड़ा था। उसके सिर में कुल्हाड़ी धंसा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि विजय और रमेश का रविवार को दिन में मजदूरी के पैसे को लेकर आपस में विवाद हुआ था। तब विजय ने रमेश को दो-तीन थप्पड़ मारा दिया था। इससे नाराज आरोपी ने कहा था-सुबह का सूरज नहीं देखने दूंगा।

रात में सोते किसी समय समय छत पर आकर रमेश ने विजय की कनपटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। राजघाट थाने की पुलिस ने आरोपी रमेश को बगल में स्थित घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भिजवा दिया।


राजघाट क्षेत्र में मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। इसका बदला लेने के लिए आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed