फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A joint team of ENT and anesthesia departments performed a complex operation, providing relief to a patient from Bihar.

Gorakhpur News: 1.8 किलो के विशाल ट्यूमर की सफल सर्जरी, एम्स के डॉक्टरों ने मरीज को दी नई जिंदगी

Sat, 16 May 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 16 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A joint team of ENT and anesthesia departments performed a complex operation, providing relief to a patient from Bihar.
ट्यूमर के ऑपरेशन से पहले मरीज।
गोरखपुर। एम्स के ईएनटी विभाग ने एनेस्थीसिया विभाग के सहयोग से एक 53 वर्षीय मरीज की जटिल और सफल सर्जरी कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मरीज पश्चिमी चम्पारण, बिहार का निवासी है, जिसे पैरोटिड ग्रंथि में विशाल प्लियोमॉर्फिक एडेनोमा नामक ट्यूमर की गंभीर समस्या थी। ट्यूमर का वजन लगभग 1.8 किलोग्राम था।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी डॉ. अरूप मोहंती ने बताया कि मरीज कई वर्षों से चेहरे और गर्दन के पास लगातार बढ़ रही सूजन से परेशान था। सूजन इतनी अधिक बढ़ चुकी थी कि उसके चेहरे की बनावट प्रभावित होने लगी थी व दैनिक कार्यों में भी कठिनाई होने लगी थी। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे मरीज ने अंततः एम्स में पहुंचा।
विज्ञापन

ईएनटी विभाग में विस्तृत जांच, क्लिनिकल परीक्षण और रेडियोलॉजिकल मूल्यांकन के बाद मरीज में पैरोटिड ग्रंथि के विशाल प्लियोमॉर्फिक एडेनोमा की पुष्टि हुई। चिकित्सकों के अनुसार, यह ट्यूमर अत्यंत दुर्लभ और जटिल श्रेणी में शामिल था। ट्यूमर का आकार इतना बड़ा था कि सर्जरी के दौरान चेहरे की नसों और आसपास के महत्वपूर्ण अंगों को सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती थी। डॉक्टरों ने बताया कि जटिलता के बावजूद सर्जरी पूरी तरह सफल रही और मरीज अब चिकित्सकीय निगरानी में तेजी से स्वस्थ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जरी टीम में डॉ. रुचिका अग्रवाल, डॉ. अश्वनी कुमार चौधरी, डॉ. पंखुड़ी मित्तल, डॉ. नैंसी, डॉ. श्वेतांक, डॉ. निष्ठा, डॉ. गौतम एवं डॉ. अभिलाष शामिल रहे। वहीं एनेस्थीसिया टीम में डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. अंशिल, डॉ. रियास और डॉ. अभिषेक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed