{"_id":"6a628355b2a815789e08c255","slug":"a-gift-of-fast-and-accurate-testing-for-patients-state-of-the-art-lab-launched-at-aiims-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1394981-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मरीजों को तेज और सटीक जांच का तोहफा, एम्स में शुरू हुई अत्याधुनिक लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मरीजों को तेज और सटीक जांच का तोहफा, एम्स में शुरू हुई अत्याधुनिक लैब
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देते हुए क्लिनिकल बायोकैमिस्ट्री विभाग में अत्याधुनिक ऑटोमेटेड ड्राई केमिस्ट्री लैब का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। यह हाई-टेक लैब अब 24 घंटे और सातों दिन कार्य करेगी, जिससे मरीजों को हर समय बेहतर और तेज डायग्नोस्टिक सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
प्रयोगशाला का उद्घाटन एम्स गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने किया। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने प्रयोगशाला का निरीक्षण किया और नई ऑटोमेटेड मशीन की कार्यप्रणाली एवं तकनीकी विशेषताओं की जानकारी ली। यह आधुनिक प्रणाली जांच की गुणवत्ता और सटीकता को बेहतर बनाएगी, साथ ही रिपोर्ट तैयार होने में लगने वाला समय भी काफी कम होगा। इससे गंभीर मरीजों के उपचार संबंधी निर्णय तेजी से लिए जा सकेंगे। उन्होंने क्लिनिकल बायोकैमिस्ट्री विभाग की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और विभागाध्यक्ष डॉ. आकाश बंसल और फैकल्टी लैब इंचार्ज डॉ. मोहन राज पीएस के नेतृत्व और समर्पण की विशेष सराहना की। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय भारती, डीन डॉ. महिमा मित्तल और डीन डॉ. आनंद मोहन दीक्षित भी मौजूद रहे।