फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A friend duped a man working in the US of Rs 31.21 lakh.

Gorakhpur News: अमेरिका में काम करने वाले युवक से दोस्त ने 31.21 लाख रुपये हड़पे

Thu, 23 Apr 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
A friend duped a man working in the US of Rs 31.21 lakh.
- जनता दरबार में बहन की गुहार के बाद कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने चार आरोपियों पर दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

- आठ साल में अलग-अलग किश्तों में ली रकम, रुपये मांगने पर टालमटोल और धमकी देने का आरोप
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के आरोग्य मंदिर आम बाजार निवासी अनुपम कुमार मिश्र पर अपने ही परिचित से व्यवसाय के नाम पर 31.21 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ित अमेरिका में रहकर काम करता है। मामले में उनकी बहन की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने अनुपम, सिरजा देवी, वैभव और विवेकानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के सरया महंत पट्टी निवासी शिवानी मिश्रा ने 10 अप्रैल को गोरखनाथ स्थित मुख्यमंत्री जनता दरबार में प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनके भाई शेषनाथ मिश्रा संयुक्त राज्य अमेरिका में कार्यरत हैं और आरोपी अनुपम से उनके पारिवारिक संबंध थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी संबंध का फायदा उठाते हुए अनुपम ने आठ वर्षों के दौरान व्यवसाय में निवेश के नाम पर अलग-अलग तिथियों में कुल 31.21 लाख रुपये ले लिए। जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। काफी समय बीतने के बाद पीड़ित ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से विधिक नोटिस भी भेजा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब पीड़ित और उनकी बहन ने आरोपियों के परिजनों से संपर्क कर रकम मांगी तो उन्हें आरोपी व उसके साथ के लोगों ने धमकियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed