फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A fault that occurred at Padri Bazaar at 5 AM was fixed by 1 PM.

Gorakhpur News: 33 केवीए केबल कटने से बाधित रही 15 हजार घरों की बिजली

Sun, 26 Jul 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
A fault that occurred at Padri Bazaar at 5 AM was fixed by 1 PM.
- पादरी बाजार में सुबह पांच बजे हुआ फॉल्ट दोपहर एक बजे हुआ ठीक
विज्ञापन

- शाहपुर में 50 घरों के लोग सात घंटे बिना बिजली के रहे



गोरखपुर। पादरी बाजार क्षेत्र के लगभग 15 हजार घरों के लोगों को आठ घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इससे बिजली के साथ पानी संकट से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। शाहपुर में शराब गली में सात घंटे बिजली कटने से 50 घरों के लोग परेशान रहे।

शनिवार सुबह पांच बजे से लेकर पादरी बाजार चौराहे के पास 33 केवीए लाइन में फाॅल्ट से बिजली बाधित रही। समस्या दोपहर एक बजे तक बनी रही। इस दौरान पादरी बाजार का पूरा उपकेंद्र बंद रहा। इससे लगभग 15 हजार घरों के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। दोपहर एक बजे तक बिजलीकर्मी फाॅल्ट को ठीक करने में सफल हुए। इसके बाद बिजली बहाल की गई।
विज्ञापन


पादरी बाजार के रहने वाले मनोज मिश्र ने बताया कि बिजली नहीं रहने से दिनचर्या बिगड़ गई। पानी का भी संकट खड़ा हो गया। विक्की ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल होने के इंंतजार में सुबह 10 बजे तक इंवर्टर भी बंद हो गया। दोपहर एक बजे बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता गुलरिहा राजवीर सिंह ने बताया कि केबल कटने से कमजोर हो गया था। शनिवार सुबह इसमें फॉल्ट हो गया। इसे दोपहर एक बजे तक ठीक कर बिजली बहाल कर दी गई है।


इसके साथ ही शाहपुर उपकेंद्र के शराब गली में बिना सूचना के तार बदलने के कारण सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बिजली कटी रही। इससे 50 से ज्यादा घरों के लोगों की बिजली गुल रही। शाहपुर के सहायक अभियंता वीके जायसवाल ने बताया कि सुबह 10 बजे से चार खंभों पर केबल बदलने का कार्य चल रहा था। इससे बिजली बाधित हुई थी। शाम पांच बजे कार्य समाप्त कर बिजली बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed