{"_id":"694c43ba3c88ae95930a8caf","slug":"a-criminal-with-a-reward-of-25000-rupees-on-his-head-has-been-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1176007-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। विदेश भेजने के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया बदमाश रफी अंसारी, बिहार के गोपालगंज जिले के छोटका सांखे गांव का निवासी है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में रामगढ़ताल थाने में दो मामले दर्ज थे। लंबे समय से फरार रहने पर एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
वहीं कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे शाहपुर बिछिया निवासी श्याम बिहारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ कोतवाली में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
वहीं कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे शाहपुर बिछिया निवासी श्याम बिहारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ कोतवाली में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन