फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A child was lured with a bike and his mother's jewellery worth Rs 6 lakh was stolen.

Gorakhpur News: बाइक का लालच देकर बच्चे से मां के छह लाख के जेवर हड़पे

Tue, 22 Sep 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
A child was lured with a bike and his mother's jewellery worth Rs 6 lakh was stolen.
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के गोकुलपुरम नंदानगर में पड़ोस में किराये पर रह रहे बिहार के तीन लोगों ने आठ वर्षीय बच्चे को रेसर बाइक दिलाने का लालच देकर उसकी मां के छह लाख रुपये के जेवर हड़प लिए। घटना के बाद तीनों आरोपी घर में ताला बंद कर भाग गए। बच्चे के पिता की तहरीर पर एम्स थाना पुलिस ने रविवार रात तीन आरोपियों के खिलाफ ठगी समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

मूल रूप से माझापार, एम्स थाना क्षेत्र के अभिषेक कुमार मिश्रा वर्तमान में गोकुलपुरम नंदानगर में किराये के मकान में रहते हैं। उनके पड़ोस में करीब दो महीने पहले मोतिहारी, पूर्वी चंपारण (बिहार) के केसरिया पुरानी बाजार, पांडे पट्टी निवासी प्रताप मिश्रा किराये पर रहने आया था। उसके साथ उसका बड़ा भाई प्रकाश मिश्रा और मां माला मिश्रा भी रहती थीं। अभिषेक ने बताया कि 10 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे प्रताप मिश्रा ने अभिषेक के आठ वर्षीय बेटे से कहा कि अगर वह अपनी मां के सारे गहने लाकर दे देगा तो उसे नई रेसर बाइक खरीदकर घुमाएगा। बच्चे ने उसकी बात पर भरोसा कर घर में रखे मां के सभी जेवर लाकर प्रताप को दे दिए। इन जेवरों की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि जेवर मिलने के बाद तीनों आरोपी घर में ताला लगाकर भाग गए। अभिषेक ने कई बार फोन कर जेवर वापस मांगे लेकिन आरोपियों ने कोई जवाब नहीं दिया। तीनों के मोबाइल बंद आ रहे हैं। मकान मालिक से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी बिना बताए मकान छोड़कर चले गए हैं। थाना प्रभारी महेंद्र पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed