{"_id":"699cc18334a7cd14a1000f9c","slug":"a-case-of-molestation-of-a-school-going-girl-has-come-to-light-in-gulriha-police-station-area-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1239114-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्कूल जा रही छात्रा से छेड़खानी, आरोपी ने धमकी देकर दिया मोबाइल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्कूल जा रही छात्रा से छेड़खानी, आरोपी ने धमकी देकर दिया मोबाइल नंबर
Tue, 24 Feb 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने उसे रास्ते में रोककर जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ लिया और अपना मोबाइल नंबर दिया। विरोध पर आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी को जानकारी दी तो वह उसे जान से मार देगा।
छात्रा रोते हुए अपने घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा के परिजन तुरंत आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि आरोपी की मां ने गाली-गलौज करते हुए भगा दिया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।