{"_id":"673c86b4c5133fd25301ad0a","slug":"a-case-of-fraud-in-the-name-of-providing-job-has-come-to-light-in-gorakhpur-aiims-2024-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा: गोरखपुर एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा: गोरखपुर एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी, केस दर्ज
Tue, 19 Nov 2024 06:08 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 19 Nov 2024 06:08 PM IST
सार
मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर की कर्मचारी सोनी गौड़ का आरोप है कि साथ में काम करने वाले हिमांशु राम त्रिपाठी ने वर्ष 2022 में एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर एक जनवरी 2023 को 50 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डायग्नोस्टिक सेंटर पर काम करने वाले कर्मचारियों ने सात लोगों को एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.89 लाख रुपये ले लिए। नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ितों ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर गुलरिहा पुलिस दो आरोपियों बांसगांव के अतरौली निवासी हिमांशु राम त्रिपाठी और विकास साहनी के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर की कर्मचारी सोनी गौड़ का आरोप है कि साथ में काम करने वाले हिमांशु राम त्रिपाठी ने वर्ष 2022 में एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर एक जनवरी 2023 को 50 हजार रुपये लिए थे।
आरोपी ने अपने आपको प्रभावशाली बताकर अपने साथी विकास साहनी की सहायता से पीड़िता के संबंधितों अनिल कुमार, दुर्गेश पाल, अमित गौड़, प्रहलाद, सुभाष गौड़ की बेटी से 3.89 लाख रुपये लेकर हड़प लिए।