फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A B.Com student from Bihar reached Gorakhpur to commit suicide, stood in the Rapti river

UP: सुसाइड करने बिहार से गोरखपुर पहुंची बीकॉम छात्रा, राप्ती नदी में गर्दन तक पानी में खड़ी रही

Sat, 25 Oct 2025 12:46 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 25 Oct 2025 12:46 PM IST
सार

लोगों ने छात्रा को आवाज देकर बाहर आने को कहा, लेकिन वह कुछ देर तक वहीं खड़ी रही। करीब आधे घंटे तक मौके पर ड्रामा चलता रहा। बाद में लोगों की समझाने पर छात्रा खुद बाहर आई। सूचना पर पहुंची राजघाट पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि छात्रा बिहार के बक्सर जिले में एक फार्मासिस्ट की बेटी है।

विज्ञापन
A B.Com student from Bihar reached Gorakhpur to commit suicide, stood in the Rapti river
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में राप्ती नदी किनारे एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। बिहार से आई 23 वर्षीय बीकॉम की छात्रा सुसाइड करने के इरादे से नदी में उतर गई। वह राजघाट इलाके में नदी के बीच जाकर गर्दन तक पानी में खड़ी हो गई। अचानक लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


लोगों ने छात्रा को आवाज देकर बाहर आने को कहा, लेकिन वह कुछ देर तक वहीं खड़ी रही। करीब आधे घंटे तक मौके पर ड्रामा चलता रहा। बाद में लोगों की समझाने पर छात्रा खुद बाहर आई। सूचना पर पहुंची राजघाट पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले आई।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पता चला कि छात्रा बिहार के बक्सर जिले में एक फार्मासिस्ट की बेटी है। हाल ही में उसने बीकॉम की पढ़ाई पूरी की थी और किसी बात से नाराज होकर घर से निकली थी। पुलिस  ने छात्रा के परिवारजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed