{"_id":"5e1f36c48ebc3e4b12417f56","slug":"87-kg-fish-found-in-saryu-river-businessman-purchase-only-fifteen-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुरः सरयू नदी में मिली 87 किलो की मछली, व्यापारी ने 15 हजार में खरीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुरः सरयू नदी में मिली 87 किलो की मछली, व्यापारी ने 15 हजार में खरीदा
Thu, 16 Jan 2020 02:25 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़हलगंज (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़हलगंज (गोरखपुर)।
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 16 Jan 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
87 किलो वजनी गोच प्रजाति की मछली पकड़ी।
- फोटो : amarujala
सरयू नदी में मछुआरों ने एक विशाल गोच प्रजाति की मछली पकड़ी। मछली का वजन 87 किलो था। उसे थोक मंडी में मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद का एक व्यापारी पंद्रह हजार रुपये में खरीद कर ले गया।
विज्ञापन
बुधवार को सरयू नदी में दोहरीघाट के मछुआरे संदीप अपने तीन साथियों के साथ नाव पर सवार होकर जाल से मछली पकड़ रहे थे। मुक्तिपथ के पास उनको जाल काफी भारी लगा। उनको लगा कि जाल में घड़ियाल फंस गया है।
विज्ञापन
जब उन्होंने जाल को खींचकर बाहर निकाला तो देखा कि विशाल गोच प्रजाति की मछली फंस गई है। मछली को देखने के लिए मुक्तिपथ घाट पर लोगों की भीड़ लग गई। मऊ के मुहम्मदाबाद के व्यापारी करीम ने 15 हजार में मछली को खरीदा।
विज्ञापन